अब Samarth Portal खुद चलाएंगे विश्वविद्यालय: डॉ. धन सिंह रावत

Rajesh Pandey

Samarth Portal: देहरादून, 19 मई 2025ः उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालय अब समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) का संचालन स्वयं करेंगे, जबकि शासन केवल इसकी मॉनिटरिंग करेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह निर्देश देहरादून विधानसभा स्थित सभाकक्ष में  उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। विश्वविद्यालयों को समयबद्ध शैक्षणिक कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश सुचारू हों।

उच्च शिक्षा मंत्री कहा, “शासन का काम सिर्फ पोर्टल की मॉनिटिरिंग करना है न कि पोर्टल का संचालन करना। विश्वविद्यालय प्रवेश, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों को सुचारू करें। शासन सिर्फ पोर्टल खोलने-बंद करने की तारीखें तय करेगा।” पिछले साल पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के बाद यह कदम उठाया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में आने वाला है ‘जादुई पिटारा’

शैक्षणिक कैलेंडर: एकसमान और अनुशासित हो

उच्च शिक्षा मंत्री ने राजकीय विश्वविद्यालयों को आपस में समन्वय कर एक समान शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने को कहा। इससे प्रवेश, परीक्षा, और परिणाम समय पर होंगे। उन्होंने 180 दिनों की कक्षाएँ और 75% उपस्थिति अनिवार्य करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालयों को प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

रिक्त पदों पर भर्ती

डॉ. रावत ने प्राचार्य के रिक्त पदों के लिए एक सप्ताह में डीपीसी और असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्तियों की विषयवार रिपोर्ट तीन दिनों में जमा करने के आदेश दिए।

बैठक में उपस्थिति: उच्च शिक्षा सचिव रणजीत सिन्हा, कुलपति प्रो. एन.के. जोशी (श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय), प्रो. सुरेखा डंगवाल (दून विश्वविद्यालय), प्रो. एस.एस. बिष्ट (एस.एस.जे विश्वविद्यालय), उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. कमल किशोर पांडे,  रूसा सलाहकार प्रो. के.डी. पुरोहित, उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. ए.एस. उनियाल, उप निदेशक डॉ. दीपक पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *