उत्तराखंड में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू रेस कोर्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सामने कुमारी आरना और कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 6.28 लाख किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत की गई।  इस आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी किया जाएगा।
राज्य में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का भी 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, इसे जल्द पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने बताया, दस जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, एएनएम के 800 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। नर्सिंग स्टाफ के तीन हजार एवं वार्ड ब्वॉय के एक हजार पदों पर भी जल्द भर्ती की जाएगी।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *