उत्तराखंड के 26 किसानों का दल कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करेगा

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला के पोखरी रोड स्थित क्षेत्र में एक किसान हल और बैल लेकर अपने घर की ओर जाते हुए। फोटो- दीपक सिंह भंडारी

देहरादून। 01 मार्च, 2025

उत्तराखंड के 13 जनपदों से चयनित 26 उत्कृष्ट किसानों का दल चार मार्च को कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के लिए स्टडी टूर पर रवाना होगा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत देहरादून से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे।

किसान दो राज्यों के अध्ययन भ्रमण पर सहकारिता ,बागवानी, मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, का अध्ययन करेंगे। भ्रमण के बाद, सभी किसान अपने जनपदों में गोष्ठियों के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे।

राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पिछले साल भी प्रदेश के 26 किसानों को सहकारिता विभाग ने हिमाचल और गुजरात राज्य के स्टडी टूर पर भेजा था। इस वर्ष भी सहकारिता विभाग किसानों को कर्नाटक और महाराष्ट्र भेज रहा है।

उन्होंने बताया, प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अन्य राज्यों से प्रदेश के किसान बागवानी, दुग्ध, मत्स्य और सहकारिता के अन्य क्रियाकलापों का अध्ययन कर अपने प्रदेश के किसानों को भी गोष्ठियों  या अन्य माध्यमों से जागरूक करें, जिससे प्रदेश के किसानों की आय में और अधिक इजाफा हो सके।

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने बताया किसानों का दल चार मार्च को सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य पहुंचेगा

कर्नाटक राज्य मे प्रदेश के किसान दल बेंगलुरु मिल्क यूनियन हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी, होसाकोट तूलक फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, श्री वेंकटेश्वर पोल्ट्री समिति, बेंगलुरु कोऑपरेटिव सोसाइटी का अध्ययन भ्रमण करेंगे, जबकि महाराष्ट्र में आदित्य फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट पुणे तथा संत तुकाराम कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री का अध्ययन भ्रमण करेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *