मुख्यमंत्री ने कहा, देवकी जी ने पूरे भारतवर्ष को अपना परिवार समझा और अनुकरणीय उदाहरण पेश किया

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली जनपद की गौचर निवासी श्रीमती देवकी भंडारी जी ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए कोरोना वायरस के वैश्विक संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पीएम केयर फंड में 10 लाख रुपये की अपनी सारी पूंजी देश के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जमा की है। उनका यह सहयोग निश्चित रूप से हमारे देश के काम आएगा और हमें इस कठिन दौर से बाहर निकालने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि इस भरत भूमि में दानवीर कर्ण और राजा बलि की दानवीरता की कहानियाँ हमने सिर्फ किताबों में पढ़ी थीं, लेकिन आज साक्षात देख भी ली हैं। निस्वार्थ भाव से सब कुछ त्याग और दान देने की हमारी भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए श्रीमती देवकी जी ने अकेले होकर भी पूरे भारतवर्ष को अपना परिवार समझा और हमारे सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के रूप में हम सबके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा हर एक प्रयास इस जंग को मजबूत करेगा। श्रीमती देवकी जी का यह सहयोग निश्चित रूप से हमारे देश के काम आएगा और हमें इस कठिन दौर से बाहर निकालने में मदद करेगा।  मुख्यमंत्री ने  इस त्याग और दानशीलता की सद्धभावना के लिए श्रीमती देवकी जी का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *