By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कर्मचारियों को लिखा यह पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Uncategorized > रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कर्मचारियों को लिखा यह पत्र
Uncategorized

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कर्मचारियों को लिखा यह पत्र

Rajesh Pandey
Last updated: August 29, 2017 10:24 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष अश्विनी लोहानी ने देशभर  के रेल कर्मियों को पत्र लिखकर आह्वान किया कि ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा का सर्वोच्‍च स्‍तर सुनिश्चित करने के लिए चौकसी बरतें और रेल यात्रियों में नए सिरे से विश्‍वास की भावना पैदा करें। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा पर हमेशा प्रमुखता से ध्‍यान दिया जाना चाहिए।

सभी रेल कर्मियों को भेजे पत्र में लोहानी ने रेलवे के कामकाज में चौतरफा सुधार की आवश्‍यकता पर जोर दिया ताकि लोगों की उम्‍मीदों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को संतोषजनक तरीके से पूरा किया जा सके। भारतीय रेलवे के समर्पित श्रम बल का जिक्र करते हुए रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों और अन्‍य कर्मचारियों की ईमानदारी, समर्पण और व्‍यावसायिक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है।

इस क्षेत्र में काम कर रहे लोग व्‍यक्तिगत असुविधाओं और कठिनाइयों के बावजूद यह सुनिश्चित करते हैं कि राष्‍ट्र के पहिए सुरक्षित तरीके से घूमते रहें। यही कारण है कि भारतीय रेलवे हमारे देश में गतिशीलता का सर्वोच्‍च प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार, कार्य स्‍थलों में यौन शोषण और ड्यूटी पर रहते हुए मदिरा का सेवन जैसी बुराइयों से निपटने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि इन सभी सामाजिक बुराइयों से कड़ाई के साथ निपटने की जरूरत है।

उन्‍होंने रेलवे स्‍टेशनों, ट्रेनों में सफाई, परिचालन अनुपात, रेलवे कर्मचारियों के कल्‍याण, समारोहों में चमक-दमक के बारे में भी बातचीत की। देशभर में फैले भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष लोहानी ने रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के साथ संवाद कायम किया है। पत्र में सभी कर्मचारियों से कहा कि वे भारतीय रेलवे की गौरवपूर्ण छवि को बहाल करने के लिए जोर-शोर से कार्य करें। उन्‍होंने कर्मचारियों की ईमानदारी, समर्पण और व्‍यावसायिक क्षमताओं में भरोसा जताया है।

पत्र का सम्‍पूर्ण पाठ इस प्रकार है- प्रिय मित्रों, रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष का पद संभाल कर मैं अपार गर्व के साथ अपनी खुशी आपके साथ बांटना चाहता हूं। यह न केवल एक बड़ी जिम्‍मेदारी है बल्कि इस महान संगठन के प्रशासिनक प्रमुख के रूप में एक चुनौती है, जो राष्‍ट्र की जीवन रेखा है। ऐसे महत्‍वपूर्ण मौके पर जब रेलवे की छवि से जुड़े गंभीर मुद्दे हमारे सामने खड़े हैं, मैं अपने सभी सहयोगी रेलवे कर्मियों से उम्‍मीद करता हूं कि इस धारणा को सही तरीके से शामिल करने के लिए जी जान से सहयोग करेंगे तथा हम भारतीय रेलवे के पुराने गौरव को हासिल करने और उसे दोबारा स्‍थापित करने में सक्षम होंगे।

भारतीय रेलवे निश्चित तौर पर एक महान संगठन है। एकल प्रबंधन के अंतर्गत दुनिया में यह सबसे बड़ा नियोक्‍ता है। हम वह पहिए हैं जिस पर देश चलता है। दक्षिण में कन्‍याकुमारी से लेकर उत्तर में बारामूला, पूर्व में डिब्रूगढ़ से लेकर पश्चिम में ओखा तक फैला नेटवर्क इस महान देश की समूची लंबाई चौड़ाई और इस देश के लगभग सभी नागरिकों के जीवन से जुड़ा है। रेलवे के अधिकारियों और अन्‍य कर्मचारियों की ईमानदारी, समर्पण और व्‍यावसायिक क्षमता का कोई मुकाबला नहीं है।

इस क्षेत्र में काम कर रहे लोग व्‍यक्तिगत असुविधाओं और कठिनाइयों के बावजूद यह सुनिश्चित करते हैं कि राष्‍ट्र के पहिए सुरक्षित तरीके से घूमते रहें। यही कारण है कि भारतीय रेलवे हमारे देश में गतिशीलता का सर्वोच्‍च प्रतीक है। रेलवे के साथ 41 वर्ष से अधिक समय बिताने के बाद, रेलवे परिवार के प्रमुख के रूप में इस नियुक्ति ने मेरे दिल की गहराइयों को छू दिया है और मैं ईश्‍वर का शुक्रगुजार हूं। एक विनम्र क्षण के अलावा इसने इस महान संगठन के कल्‍याण और उसे आगे ले जाने के लिए अपना जीवन और अंतरात्‍मा समर्पित करने के मेरे संकल्‍प को मजबूत किया है।

 रेलवे को हाल ही में कुछ दुर्भाग्‍यपूर्ण घटनाओं के कारण नुकसान पहुंचा है। इस तरह की घटनाएं अक्‍सर संगठन द्वारा रोजमर्रा किए जाने वाले अच्‍छे कार्यों को नुकसान पहुंचाती हैं। अत: हमें रेलवे के काम-काज में चौतरफा सुधार लाने का संकल्‍प लेना चाहिए ताकि हम लोगों की उम्‍मीदों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को संतोषजनक तरीके से पूरा कर सकें।

सुरक्षा पर हमेशा प्रमुखता से ध्‍यान दिया जाना चाहिए। ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा का सर्वोच्‍च स्‍तर सुनिश्चित करने के लिए हमें हमेशा चौकसी बरतनी चाहिए और रेल यात्रियों में नए सिरे से विश्‍वास की भावना पैदा करना चाहिए। स्‍टेशनों और ट्रेनों में सफाई एक अन्‍य क्षेत्र है जिसकी तरफ ध्‍यान दिया जाना चाहिए जिससे हमारी छवि पर असर पड़ता है। इसी प्रकार से ट्रेनों में खान-पान (कैटरिंग) और बिस्‍तर (लिनेन) भी चिंता का एक प्रमुख क्षेत्र है।

हमें कम समय में इन क्षेत्रों में मात्रात्‍मक और गुणात्‍मक सुधार लाने के लिए मिशन मोड में कार्य करना चाहिए, साथ ही इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए की ग्राहकों के संपूर्ण संतोष के लिए रेलवे में सुधार की आवश्‍यकता है। हमारे परिचालन अनुपात में पर्याप्त कमी लाने की आवश्यकता है। इसके लिए न केवल खर्च को कम करना होगा बल्कि माल ढुलाई को बढ़ाना होगा तथा आमदनी अर्जित करने के अन्‍य गैर-परंपरागत तरीकों का पता लगाना होगा ताकि राजस्‍व को बढ़ाया जा सके।  

मैंने हमेशा मानव संसाधन की सर्वोच्‍चता में यकीन किया है। मेरे लिए ग्राहक नहीं बल्कि मेरे कर्मचारी पहले आते है। मेरा दृढ़ विश्‍वास है कि संतुष्‍ट और प्रसन्‍न कर्मचारी किसी भी संगठन की सफलता के लिए एक पूर्व शर्त है और यह महान संगठन भी कोई अपवाद नहीं है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि कर्मचारियों का कल्‍याण सभी रेलवे कर्मचारियों की प्रमुख चिंता है।  साथ ही हमें भ्रष्‍टाचार, कार्य स्‍थलों में यौन शोषण और ड्यूटी में रहते हुए मदिरा के सेवन जैसी बुराइयों से निपटने की आवश्‍यकता है। इन सभी सामाजिक बुराइयों से कड़ाई के साथ निपटने की जरूरत है।

मैं व्‍यक्तिगत तौर पर गुलदस्‍तों, उपहारों, अत्‍यधिक खर्चीले समारोहों, अत्‍यधिक शिष्‍टाचार आदि के रूप में किसी भी प्रकार की चमक-दमक से बचने में विश्‍वास रखता हूं। यह हमारी प्रमुख जिम्‍मेदारियों, कठिन कार्य से हमारा ध्‍यान बांटता है और संगठन को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। हमारा ध्‍यान प्रमुख रूप से केवल बचाव पर होना चाहिए।

हमें उन प्रक्रियाओं में सुधार करना चाहिए जो समय बीतने के साथ इतनी जटिल हो चुकी हैं कि वह कार्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। व्‍यस्‍त रहना ही बचाव नहीं है, एक ऐसा विचार है जिसे आत्‍मसात करने की आवश्‍यकता है। मेरी अपने सभी सहयोगी रेल कर्मियों से व्‍यक्तिगत अपील है कि वे राष्‍ट्र की जीवन रेखा – भारतीय रेलवे के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए श्रेष्‍ठतम प्रयास करें।

You Might Also Like

Uttarakhand Primary Teachers Meeting: एक किलो की किताब से बच्चों के बस्तों का बोझ बढ़ने पर चिंता, शिक्षकों के मुद्दे भी उठाए
Uttarkashi Cloudburst Relief and Rescue: उत्तरकाशी के धराली में आपदा क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों से भेजी जा रही राहत सामग्री, चिनूक से पहुंचा रहे भारी मशीनरी
अब के बसंत में पछवादूंन- कालसी की सैर
मिलो से मिलिए
May 6, 2017
TAGGED:Great organisationIndian railwayLetter to employeesRailway Board chairman Ashwani Lohani
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article खेल दिवस पर रन फॉर उत्तराखंड
Next Article उत्तराखंड में कम हो रहा जनता का परिवहन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?