देहरादून के प्रमुख चौराहों की सूरत बदलेगी, आईएसबीटी चौक पर ड्रेनेज सिस्टम का होगा स्थाई समाधान

Rajesh Pandey

देहरादून।  07 फरवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बसंल ने देहरादून शहर के मुख्य चौक चौराहों तथा स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुरक्षित सड़क सुविधा मुहैया कराने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। डीएम ने दिलाराम चौक, कुठालगेट, साईं मंदिर जंक्शन, घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए दस करोड़ की धनराशि जुटाते हुए सभी कार्यों के एकमुश्त टेंडर जारी करा दिए हैं।

यह है प्लान

जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत निरंतर सुधारीकरण कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी ने साईं मंदिर जंक्शन, कुठालगेट  चौक, घंटाघर  का सौंदर्यीकरण और दिलाराम चौक पर सांस्कृतिक दीवार, 11 जंक्शनों पर ट्रैफिक जंक्शन लाइटों की एसआईटीसी तथा आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई  के लिए स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है।

इन कार्याें के लिए विधिवत टेंडर जारी कर लिए गए हैं।

देखें-टेंडर की कॉपी

इस सभी कार्याें की टेंडर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, जिसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

हार्ट ऑफ द सिटी में मुख्य जगह साई मंदिर, जंक्शन, कुठाल गेट पर स्थानीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ ही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है।

राज्य की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुई कला के माध्यम से चौराहों का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

शहर में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों एवं चौराहों के सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण की योजना बनाई गई है।

जनपद में यातायात प्रबन्धन तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चौराहों को सांस्कृतिक परिदृश्य एवं  पारंपरिक लोक कलाकारी से सौन्दर्यीकृत करते हुए विकसित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ ही राज्य की लोक एवं स्थापत्य कला से पयर्टकों को रूबरू करना है।

चौराहों पर राज्य की विभूतियों तथा राज्य आंदोलन से जुड़ी स्मृति दिखेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *