educationNewsUttarakhand

Uttarakhand State Primary Teacher Association Raipur: शिक्षकों की बीईओ रायपुर से मुलाकात, समस्याओं के समाधान में देरी पर जताई नाराजगी

Uttarakhand State Primary Teacher Association Raipur: देहरादून, 18 मार्च, 2026: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ), विकासखंड रायपुर की कार्यकारिणी ने बुधवार को शिक्षकों से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण में हो रही देरी पर संगठन ने गहरा रोष व्यक्त किया।

Uttarakhand State Primary Teacher Association Raipur: शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी एवं मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने कहा कि पिछले वर्ष संगठन के आह्वान पर शिक्षकों की सर्विस बुक और जीपीएफ/एनपीएस पासबुक का अवलोकन कराया गया था, लेकिन उनमें पाई गई कमियों को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया है, जो कि प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

Uttarakhand State Primary Teacher Association Raipur: वार्ता के दौरान शिक्षकों ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की:

  • चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिलने के बावजूद एरियर का भुगतान न होना।
  • विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए संकुल स्तर पर व्यवस्था बहाल करना।
  • सत्र के दौरान सभी पुस्तकें एक साथ समय पर उपलब्ध कराना।
  • बीएलओ (BLO) और अन्य कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी से पठन-पाठन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का निराकरण।
  • बाल्य देखभाल अवकाश (CCL) के लिए अनावश्यक शपथ-पत्र की बाध्यता समाप्त करना
  • कनिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षकों के बीच उत्पन्न वेतन विसंगति को दूर करना।
  • विद्यालयों में एनजीओ (NGO) के अनावश्यक दखल को बंद करना।
  • एकल शिक्षकों वाले विद्यालय के शिक्षक के अवकाश लेने की दशा में विद्यालय संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने
  • विशिष्ट अवकाश पर स्थिति स्पष्ट करने

उप शिक्षा अधिकारी का आश्वासन

शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल ने आश्वासन दिया कि:

  • एक माह के भीतर समस्त सर्विस बुक और जीपीएफ/एनपीएस बुक पूर्ण कर दी जाएंगी।
  • लंबित एरियर के भुगतान हेतु संगठन के सहयोग से फाइलें तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए जनपद स्तर पर भेजी जाएंगी।
  • एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षक के अवकाश पर रहने के दौरान सीआरपी (CRP) द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
  • बीएलओ ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं को निर्वाचन आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

वार्ता में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बिजेंद्र सिंह जयाडा सहित संगठन की ओर से कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी, संरक्षक रविंद्र नाथ उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता लिंगवाल, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष फ़रसराम कोठारी, प्रकाश डबराल, राजेश्वरी थपलियाल, उप मंत्री अनीता नैथानी, प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री आशा मोहन, ज्ञानानंद चमोली, प्रचार मंत्री सुनीता रावत, अंजली सेठी तथा गीता गौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button