FeaturedNationalNews

पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने वाले एक करोड़ से अधिक परिवार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण कराने पर हर्ष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

अनूठी पहल!

“इस योजना के लॉन्च होने के एक महीने में, 1 करोड़ से अधिक परिवारों ने पहले ही पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।

देश के सभी हिस्सों से पंजीकरण हो रहे हैं। असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक पंजीकरण देखे जा चुके हैं।

जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे भी शीघ्र करा लें।

http://pmsuryaghar.gov.in/

“यह अनूठी पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिवारों के लिए बिजली व्‍यय में पर्याप्त कटौती के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इस धरती को विशाल स्‍तर पर पर्यावरण अनुकूल वातावरण प्रदान करने के पर्यावरण के लिए जीवन शैली (एलआईएफई) में योगदान करने के लिए तैयार है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फ़रवरी, 2024 को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना की शुरुआत की थी। योजना का उद्देश्य, भारत में घरों को मुफ़्त बिजली दिलाना है। परिवारों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। यह सब्सिडी, सोलर पैनलों की लागत का 50 फीसदी तक कवर करेगी। 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button