By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मानसूनः इन जिलों के लिए 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मानसूनः इन जिलों के लिए 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट
FeaturedNewsUttarakhandweather

मानसूनः इन जिलों के लिए 21 और 22 जुलाई को रेड अलर्ट

Rajesh Pandey
Last updated: July 20, 2024 6:59 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

मौसम विभाग ने 21 तथा 22 जुलाई (रविवार तथा सोमवार) को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए रेड अलर्ट तथा पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता कर अलर्ट पर रहने को कहा है।

शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विनोद कुमार सुमन ने मानसून के चलते प्रदेशभर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में रविवार और सोमवार को बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, पौड़ी और अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

उन्होंने संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों से वार्ता कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सचिव विनोद कुमार सुमन ने भारी बारिश के दौरान रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाए, जहां से बारिश का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश करता है और वहीं से पानी को किसी नाले या नदी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वनाग्नि के दौरान फायर लाइन बनाई जाती है, उसी तरह जलभराव से निपटने तथा पानी को आबादी क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए वाटर लाइन बनाई जाएं। यदि नालों में ब्लॉकेज के कारण जलभराव हो रहा है तो चौबीस घंटे के भीतर नालों की सफाई सुनिश्चित करें।

हर जिले के लिए दस-दस करोड़ रुपये आवंटित

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने प्रत्येक जनपद के लिए दस-दस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सोमवार तक यह धनराशि जनपदों को प्राप्त हो जाएगी। इसे तुरंत आपदा संबंधी कार्यों में खर्च किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यदि और धनराशि की जरूरत होगी तो वह भी जारी की जाएगी। इसलिए आपदा संबंधी कार्यों को तत्परता से किया जाए। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन/डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी, बीआरओ के कर्नल पी. शर्मा आदि मौजूद थे।

बनबसा में एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात की जाएगी

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव ने बनबसा में मानसून सीजन में किसी भी तरह की आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात करने के निर्देश दिए। ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के चलते प्रभावित हुए लोगों को रिकार्ड समय में राहत राशि बांटी गई। उन्होंने कहा कि जनपद में दस हजार लोगों को एक सप्ताह के भीतर राहत राशि वितरित की गई। इससे प्रभावित लोगों को फौरी तौर पर काफी मदद मिली। सभी जनपदों को राहत राशि वितरण के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए। नेशनल हाइवे 534 में पौड़ी जनपद के अंतर्गत आमसौड़ में हो रहे भूस्खलन के उपचार के लिए उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम मौके पर जाकर भूगर्भीय सर्वेक्षण करेगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पौड़ी दीपेश चंद्र काला ने बैठक में बताया कि जिन परिवारों को भूस्खलन से खतरा है, उन्हें अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। खतरे की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव ने जल्द भूगर्भीय अध्ययन कर उक्त भूस्खलन क्षेत्र में शीघ्र उपचार के कार्य करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

कक्षा छह से ही कौशल विकास पर फोकस करने की आवश्यकताः मुख्य सचिव
Uttarakhand: अधिशासी अधिकारी एवं कर व राजस्व निरीक्षक परीक्षा का नया अपडेट
अपनी टूट-फूट की खुद ही मरम्मत कर लेता है यह पदार्थ
श्री बदरीनाथ धामः धरती पर साक्षात बैकुंठ
Dehradun Polytechnic Job Fair: देहरादून में 2 अप्रैल को मेगा रोजगार मेला, 70 बड़ी कंपनियां देंगी पॉलीटेक्निक छात्रों को नौकरी
TAGGED:Disaster managementMonsoon RainMonsoon season in UttarakhandSDRF UTTARAKHANDWeather forecast
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मानवभारती स्कूल के बच्चों ने देखा पौधों व जीवों का संसार
Next Article पहली गढ़वाली हॉरर मूवी “असगार” रिलीज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?