नोकिया 7 की भारत में लांचिंग 31 अक्तूबर से

Rajesh Pandey

स्मार्टफोन नोकिया 7 चीन में 24 अक्तूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, लेकिन भारत में यह लगभग एक हफ्ते बाद 31 अक्तूबर को पेश होने की संभावना जताई जा रही है। 5.2 इंच के फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले वाले नोकिया 7 को कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षित किया गया है।

4 जीबी और 6 जीबी रैम वैरिएंट वाला यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर पर चलेगा। इसकी इंटरनल मैमोरी को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए माइक्रोएसडी लगानी होगी। बैटरी 3000 एमएएच की है।इसका रियर कैमरा 16 और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके कैमरे का सबसे खास अट्रैक्शन एक ही बार में फ्रंट और रियर कैमरे से फोटो खींचा जाना है। इसमें बोथी कैमरा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि एचएमडी ग्लोबल ने इसकी पेशकश के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि इस फोन की लांचिंग को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। चीन में नोकिया 7 स्मार्टफोन को एचएमडी ग्लोबल ने लांच किया है। इसकी बेस वैरियंट कीमत लगभग 24 हजार 600 रुपये बताई जा रही है, जबकि टॉप वैरिएंट कॉस्ट लगभग दो हजार रुपये ज्यादा 26 हजार 500 रुपये बताई गई है।

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *