कोकून में फंसी तितली और मददगार

Rajesh Pandey

एक व्यक्ति को तितली का कोकून दिखाई दिया। कोकून से तितली बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी। वह वहीं बैठ गया और कई घंटे तक उसको छोटे से छेद से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते हुए देखता रहा। उसने महसूस किया कि तितली कोकून से बाहर नहीं निकल पा रही है। लगता है कि वह उसमें फंस गई है। 

उस व्यक्ति को तितली पर दया आ गई। उसने सोचा कि अभी तो दुनिया में कदम भी नहीं रखा और इस तितली को संघर्ष करना पड़ गया। उसने मदद करने का फैसला किया और कैंची से कोकून के बाकी बचे टुकड़े को काटकर तितली को बाहर निकाल लिया। तितली का शरीर सूजा हुआ और पंख सूखे थे। उसके पंख अभी विस्तार भी नहीं ले पाए थे। पंखों के हरकत में आए बिना वह उड़ भी नहीं सकती थी। तितली ने अपना बाकी का जीवन बिना उड़े ही धरती पर रेंगते हुए बिता दिया।  

मनुष्य ने तितली पर दया की थी, लेकिन वह समझ नहीं पाया था कि तितली को कोकून से बाहर आने के लिए संघर्ष की जरूरत थी। दुनिया देखने से पहले तितली को इस प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसके जरिये वह शरीर में जमा तरल को पंखों तक पहुंचाती है। जिससे उसके पंख सक्रिय होते हैं। इसके बाद वह एक उड़ान में कोकून से बाहर हो जाती है।

कुल मिलाकर यह कहना है कि जीवन में हमारा संघर्ष हमारी शक्तियों को विकसित करता है। हमारे लिए चुनौतियों का सामना करना महत्वपूर्ण है, और दूसरों की सहायता पर निर्भर नहीं होने की पूरी कोशिश होनी चाहिए। 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *