Sign In
  • U.S.
  • International
  • Canada
  • Espau00f1ola
NEWSLIVE24x7
  • Home
    • Home 2New
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5Hot
  • World
  • Technology
    • Check out more:
    • Fashion
    • Travel
    • Business
    • National News
    • World
  • Posts
    • Post Layouts
    • Gallery Layouts
    • Video Layouts
    • Audio Layouts
    • Post Sidebar
    • Review
      • User Rating
    • Content Features
    • Table of Contents
  • Pages
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ
Share
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ
FeaturedsportsUttarakhand

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया शुभारंभ

Rajesh Pandey
Last updated: February 3, 2025 10:32 pm
Rajesh Pandey
Share
SHARE

देहरादून। 28 जनवरी, 2025

उत्तराखंड में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों (38th National Games) की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में आयोजित रंगारंग समारोह में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देवभूमि आज युवा ऊर्जा से और दिव्य हो उठी है। बाबा केदार, बद्रीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ, आज नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। यह वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है। इस युवा राज्य में, देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बड़ी सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है।”

नेशनल गेम्स में इस बार भी कई देसी पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया
उन्होंने कहा, “नेशनल गेम्स में इस बार भी कई देसी पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के नेशनल गेम्स, एक प्रकार से ग्रीन गेम्स भी हैं। इसमें environment friendly चीजों का काफी इस्तेमाल हो रहा है। नेशनल गेम्स में मिलने वाले सभी मेडल और ट्रॉफियां भी ई-वेस्ट से बनी हैं। मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर यहां एक पौधा भी लगाया जाएगा। ये बहुत ही अच्छी पहल है। मैं सभी खिलाड़ियों को, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी टीम को, उत्तराखंड के हर नागरिक को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं।”

देखें- 38वें राष्ट्रीय खेलों के आगाज की कुछ तस्वीरें।
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
फोटो साभार-उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग

जब कोई देश स्पोर्ट्स में आगे बढ़ता है, तो देश की साख भी बढ़ती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम स्पोर्ट्स को भारत के सर्वांगीण विकास का एक प्रमुख माध्यम मानते हैं। जब कोई देश स्पोर्ट्स में आगे बढ़ता है, तो देश की साख भी बढ़ती है, देश का प्रोफाइल भी बढ़ता है। इसलिए, आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है।”

“हम इसे भारत के युवाओं के आत्मविश्वास से जोड़ रहे हैं। आज भारत, दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है, इसमें स्पोर्ट्स इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा हो, ये हमारा प्रयास है।”

“आप जानते हैं, किसी स्पोर्ट्स में सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं खेलता, उसके पीछे एक पूरा इकोसिस्टम होता है। कोच होते हैं, ट्रेनर होते हैं, न्यूट्रिशन और फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोग होते हैं, डॉक्टर होते हैं, इक्विपमेंट्स होते हैं। यानि इसमें सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग, दोनों के लिए स्कोप होता है। ये जो अलग-अलग स्पोर्ट्स का सामान पूरी दुनिया के खिलाड़ी यूज़ करते हैं, भारत उनका क्वालिटी मैन्युफेक्चरर बन रहा है।”

“यहां से मेरठ ज्यादा दूर नहीं है। वहां स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली, 35 हज़ार से ज्यादा छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। इनमें तीन लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं। ये इकोसिस्टम देश के कोने-कोने में बने, आज देश इसके लिए काम कर रहा है।”

उत्तराखंड में रोजगार के भी ज्यादा अवसर बनेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उत्तराखंड में पहली बार, इतने बड़े पैमाने पर इस तरह के नेशनल इवेंट का आयोजन हो रहा है। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इससे यहां रोजगार के भी ज्यादा अवसर बनेंगे, यहां के युवाओं को यहीं पर काम मिलेगा। उत्तराखंड को अपने विकास के लिए और भी नए रास्ते बनाने ही होंगे।”

उत्तराखंड में शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राओं को भी प्रोत्साहित करना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब जैसे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था सिर्फ चार धाम यात्राओं पर निर्भर नहीं रह सकती। सरकार आज सुविधाएं बढ़ाकर इन यात्राओं का आकर्षण लगातार बढ़ा रही है। हर सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या भी नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन इतना काफी नहीं है। उत्तराखंड में शीतकालीन आध्यात्मिक यात्राओं को भी प्रोत्साहित करना जरूरी है। मुझे खुशी है कि इस दिशा में भी उत्तराखंड में कुछ नए कदम उठाए गए हैं।”

उत्तराखंड एक प्रकार से मेरा दूसरा घर है: नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड एक प्रकार से मेरा दूसरा घर है। मेरी भी इच्छा है कि मैं शीतकालीन यात्राओं का हिस्सा बनूं। मैं देशभर के युवाओं से भी कहूंगा कि सर्दियों में जरूर उत्तराखंड आएं। तब यहां श्रद्धालुओं की संख्या भी उतनी नहीं होती। आपके लिए एडवेंचर से जुड़ी एक्टिविटीज़ की बहुत संभावना यहां पर है। आप सभी एथलीट्स भी नेशनल गेम्स के बाद इनके बारे में जरूर पता करिएगा और हो सके तो देवभूमि के आतिथ्य का और ज्यादा दिनों तक आनंद उठाइएगा।”- साभार पीआईबी

  • देहरादून, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ
Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:38th National Games38th National Games in UttarakhandNational GamesPrime Minister in Uttarakhand
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देखेंः उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का लाइव प्रसारण
Next Article महाकुंभ प्रयागराज में हादसाः सहायता के लिए उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

The Best Wireless Gaming Headsets in This Year

As for quality, the HS80's provided clear-cut sound with adequate bass and a slight emphasis on the mid-range, making those…

4.8 out of 5Good
5 Tips for Charging an Electric Vehicle More Easily

Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing…

4 Min Read
Google Must Allow Developers to Use Other Payment Systems

Modern technology has become a total phenomenon for civilization, the defining force…

4 Min Read

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

FeaturedUttarakhand

ग्रामीण बैंक के एटीएम वाले वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नाबार्ड से वित्तपोषित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के एटीएम युक्त…

2 Min Read
FeaturedUttarakhand

Uttarakhand CM धामी और मंत्रिमंडल ने श्री रामलला के दर्शन किए

अयोध्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मंगलवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री…

1 Min Read
AnalysisFeatured

PASS: दून में जल संतुलन के आंकड़े साझा करने के लिए डैशबोर्ड बनाया

देहरादून। USAID और Centre for Urban and Regional Excellence (CURE) ने शुक्रवार को देहरादून शहर की जल संतुलन योजना (Dehradun…

3 Min Read
FeaturedhealthNewsUttarakhand

उत्तराखंड में 37 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति दवाई

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो उत्तराखंड में दस सितंबर 2024 को 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को कृमि…

2 Min Read
NEWSLIVE24x7

News

  • World
  • Advertise

Technology

  • Innovate
  • Gadget
  • PC hardware
  • Review
  • Software

Health

  • Medicine
  • Children
  • Coronavirus
  • Nutrition
  • Disease

Culture

  • Stars
  • Screen
  • Culture
  • Media
  • Videos

More

  • Fashion
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • health

Subscribe

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Games
  • Cooking
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?