राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को कोषागार से मिलेगी पेंशन

Rajesh Pandey

देहरादून। 20 जनवरी 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि राज्य आन्दोलनकारियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पेंशनर्स की तरह कोषागार के माध्यम से नियमित पेंशन के भुगतान का निर्णय लिया गया है। राज्य आन्दोलनकारियों की माह मार्च, 2025 से पेंशन का भुगतान (जो अप्रैल, 2025 में आहरित होगी) कोषागार के माध्यम से किया जाएगा।

डीएम ने जनपद देहरादून के चिन्हित समस्त राज्य आन्दोलनकारी / आश्रित राज्य आन्दोलनकारी को सूचित करते हुए अनुरोध किया कि अपने अभिलेख  विवरण जिलाधिकारी कार्यालय अथवा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रारूप-01 (पेंशन पेमेंट आर्डर (पी०पी०ओ०)) तथा प्रारूप-02 भरकर  10 फरवरी, 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं,जिससे उक्त सूचना समय से संकलित कर कोषागार को भेजी जा सके।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *