By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Dark Villages में Mobile Connectivity के लिए तेजी से काम करेंः CM
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > Dark Villages में Mobile Connectivity के लिए तेजी से काम करेंः CM
FeaturedinformationUttarakhand

Dark Villages में Mobile Connectivity के लिए तेजी से काम करेंः CM

Rajesh Pandey
Last updated: March 18, 2021 8:11 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में सुराज व सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मुख्य उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकारी सेवाएं समय से एवं गुणवत्तापूर्वक मिल सकें इसके लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सिटीजन सेंट्रिक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुभागों के निरीक्षण की भी व्यवस्था की जाए। विभागों एवं अनुभागों से फीडबैक लेते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था भी की जाए। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से कार्य में पारदर्शिता आएगी और कार्यों की गति भी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट आदि का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके, इसके लिए मंत्रीगणों के स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने डार्क विलेजेज में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ने से युवाओं को आईटी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
बैठक में सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि ई-ऑफिस सिस्टम की दिशा में आईटीडीए, जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय, शहरी विकास एवं वन विभाग के पीसीसीएफ ऑफिस ने 100 प्रतिशत ई-ऑफिस सिस्टम लागू कर लिया है। बाकी विभाग भी तेजी से ई-ऑफिस पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सचिवालय में इस संबंध में लगातार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिस भी अनुभाग में कोई समस्या आ रही है। 20 मिनट के अन्दर हमारी टीम वहां पहुंच कर उन्हें आवश्यक जानकारी देते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार के तहत 29 विभागों की 268 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है।
इस अवसर पर आईटी मंत्री बंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा, एनआईसी के एसआईओ के नारायणन सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय में सुराज व सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मुख्य उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकारी सेवाएं समय से एवं गुणवत्तापूर्वक मिल सकें इसके लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सिटीजन सेंट्रिक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन किया जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुभागों के निरीक्षण की भी व्यवस्था की जाए। विभागों एवं अनुभागों से फीडबैक लेते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था भी की जाए। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से कार्य में पारदर्शिता आएगी और कार्यों की गति भी बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट आदि का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके, इसके लिए मंत्रीगणों के स्टाफ को भी ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने डार्क विलेजेज में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ने से युवाओं को आईटी के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।बैठक में सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि ई-ऑफिस सिस्टम की दिशा में आईटीडीए, जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय, शहरी विकास एवं वन विभाग के पीसीसीएफ ऑफिस ने 100 प्रतिशत ई-ऑफिस सिस्टम लागू कर लिया है। बाकी विभाग भी तेजी से ई-ऑफिस पर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सचिवालय में इस संबंध में लगातार प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिस भी अनुभाग में कोई समस्या आ रही है। 20 मिनट के अन्दर हमारी टीम वहां पहुंच कर उन्हें आवश्यक जानकारी देते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार के तहत 29 विभागों की 268 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है।इस अवसर पर आईटी मंत्री बंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा, एनआईसी के एसआईओ के नारायणन सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Key Words:-  Dark Villages in Uttarakhand ,Mobile Connectivity, CM Tirath Singh Rawat, Role of Information & Technology in Employment, Right to service,  what is e-office, e filing, Paper less work in Uttarakhand offices, उत्तराखंड में डार्क विलेज, उत्तराखंड के गांवों में संचार सेवाएं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 

You Might Also Like

एम्स की टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” शुरू
महिलाओं की विंग बनाएगा वन गुज्जर ट्राइबल युवा
सोशल मीडिया से बनाएं दूरी, क्योंकि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य है जरूरी
एम्स ऋषिकेश के सेवा वीरों ने पेश की मिसाल
पीने के पानी में माइक्रोप्लास्टिकः विश्व स्वास्थ्य संगठन
TAGGED:CM Tirath Singh RawatDark Villages in Uttarakhande filingMobile ConnectivityPaper less work in Uttarakhand officesRight to serviceRole of Information & Technology in Employmentwhat is e-officeउत्तराखंड के गांवों में संचार सेवाएंउत्तराखंड के मुख्यमंत्रीउत्तराखंड में डार्क विलेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article ‘कंगारू मातृत्व’ के सहारे बचाई जा सकती हैं लाखों नवजात ज़िन्दगियाँ
Next Article कुम्भ के शाही स्नानों को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?