38वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड ने पदकों का शतक पार करके रचा इतिहास

Rajesh Pandey

देहरादून। 14 फरवरी, 2025

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने पदकों का शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने सिर्फ 24 पदक जीते थे और पदक तालिका में 25वें स्थान पर रहा था। इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल आया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। 103 पदक जीतकर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कभी उत्तराखंड पदकों के शतक तक नहीं पहुंचा था। निश्चित तौर पर यह उत्तराखंड के खेलभूमि बनने की तरफ ऊंची छलांग है। हम खेल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

राष्ट्रीय खेलों के समापन दिवस शुक्रवार सुबह पदक तालिका में उत्तराखंड कुल 103 पदक के साथ सातवें नंबर पर नजर आया। अपने घरेलू मैदान में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने सिर्फ तीन स्वर्ण पदक जीते थे। उत्तराखंड ने इस बार 24 स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा, 35 रजत और 44 कांस्य पदकों के साथ कुल 103 पदक अपने खाते में डाल दिए हैं।

पदक तालिका में उत्तराखंड से सिर्फ सर्विसेज, महाराष्ट्र, हरियाणा ही आगे हैं। इस लिहाज से उत्तराखंड का चौथा नंबर है, लेकिन स्वर्ण पदकों की कुल संख्या से होने वाले आकलन के चलते उसका सातवां नंबर बना है। स्वर्ण पदक ज्यादा होने के कारण कर्नाटक, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु पदक तालिका में उत्तराखंड से आगे हैं।

देखें- 38वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका

RankStateGoldSilverBronzeTOTAL
GRAND TOTAL4574566101523
1Services Sports Control Board682627121
2Maharashtra547176201
3Haryana484758153
4Madhya Pradesh34262282
5Karnataka34182880
6Tamil Nadu27303592
7Uttarakhand243544103
8West Bengal16131847
9Punjab15203166
10Delhi15182962
11Manipur14162555
12Odisha14151746
13Uttar Pradesh13202356
14Kerala13172454
15Rajasthan9112343
16Gujarat8102038
17Jharkhand761225
18Andhra Pradesh71614
19Jammu and Kashmir561324
20Andaman and Nicobar Islands53210
21Chandigarh46919
22Himachal Pradesh43815
23Arunachal Pradesh43613
24Assam3151634
25Chhattisgarh34916
26Telangana331218
27Goa24410
28Mizoram2013
29Bihar16512
30Meghalaya1225
31Puducherry0112
32Nagaland0022
33Sikkim0022
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *