उत्तराखंड के मैदानी जिलों में सरकारी राशन की दुकानों पर मिलेगा मंडुआ

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला के एक खेत में टोकरी में रखी मंडुआ की फसल। फोटो- सक्षम पांडेय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाए जाने की घोषणा की है। ये सभी पॉली हाउस दो वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से बनाए जाएंगे।

साथ ही. राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जाएगा, जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

उन्होंने कहा, इन प्रयासों से जहां एक तरफ किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं, दूसरी तरफ मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *