कोरोना वायरसः उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित

Rajesh Pandey

देहरादून। कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में लॉक डाउन घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के लड़ाई जीतने के लिए जरूरी है कि प्रदेश की जनता घरों में रहे और सरकार को सहयोग करे।

मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए कहा कि प्रदेश में 31 मार्च तक लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है और सभी आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाक़ी सभी सेवाएँ स्थगित कर दीं गयी हैं । खाद्यान्न और स्वास्थ्य ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा।

एक अन्य ट्विट में उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि किसी भी प्रकार की खाद्यान्न व औषधियों की कमी हम नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर खाद्यान्न व दवाइयां पहुंचाई जाएंगी। मजदूर वर्ग के लिए भी सरकार जल्द फैसला लेगी। हम राज्य में किसी को भी भूखा नहीं रहने देंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *