By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: अमीर पिता ने आलसी बेटे को ऐसे पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Inspirational story > improvement yourself > अमीर पिता ने आलसी बेटे को ऐसे पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ
Featuredimprovement yourself

अमीर पिता ने आलसी बेटे को ऐसे पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ

Rajesh Pandey
Last updated: May 13, 2018 1:43 pm
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
Short stories
SHARE

किसी शहर में एक अमीर व्यापारी था। व्यापारी का बेटा आलसी था। वह अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार ही नहीं था। वह न तो कड़ी मेहनत करना चाहता था और न ही पिता को व्यापार में मदद करने की इच्छा थी। पिता की चिंता थी कि वह बेटे को किस तरह श्रम के महत्व का एहसास कराएं। एक दिन उन्होंने बेटे को बुलाया और कहा, मैं चाहता हूं कि आप बाहर जाएं और कुछ कमाएं. अगर आप कुछ कमाकर नहीं लाए तो यहां रात का भोजन नहीं कर पाएंगे।

आलसी बेटे को पिता की यह बात बुरी लगी, लेकिन वह जानता था कि पिता अपनी बात पर दृढ़ रहेंगे, इसलिए डिनर के लिए कुछ तो करना होगा। वह सीधे अपनी मां के पास पहुंचा और रोने लगा। मां का दिल पिघल गया। मां बेचैन हो गईं और बेटे की मदद करने के लिए उसको सोने का सिक्का दे दिया। मां ने कहा, यह अपने पिता को दिखाना और बताना कि आपने एक दिन की मेहनत में यह कमाया है। बेटे को कोई व्यवहारिक ज्ञान तो था नहीं, इसलिए उसने भी मान लिया कि एक दिन की मेहनत में सोने का एक सिक्का कमाया जा सकता है।

शाम को वह पिता के पास पहुंचा। पिता ने पूछा, क्या कुछ कमाया है। बेटे ने बड़ी शान से पिता को सोने का सिक्का दिखाया। पिता को समझते देर नहीं लगी कि यह सिक्का कहां से लाया है। वह जानते थे कि जीवन में कोई भी काम नहीं करने वाला एक दिन की मेहनत में सोने का सिक्का कैसे लाया। उन्होंने उससे कहा, यह सिक्का कुएं में फेंक दो। पिता के इतना कहते ही बेटा, तेजी से बाहर गया और सिक्के को कुएं में फेंक आया। पिता ने उसको डिनर की अनुमति दे दी। पिता ने अनुमान लगा लिया कि उनका बेटा सोने का सिक्का अपनी मां से लेकर आया था।

अगले दिन उन्होंने पत्नी को दूसरे शहर में स्थित माता-पिता के घर भेज दिया। बेटे को बुलाकर कहा, आज डिनर करना है तो कुछ कमाकर लाओ। मेहनत करो, न कि दूसरों की कृपा के भरोसे रहो। इस बार बेटे को मां तो नहीं मिली। वह अपनी बहन के सामने जाकर रोने लगा। बहन को दया आ गई। बहन ने उसको अपनी बचत से कुछ सिक्के दे दिए। शाम को पिता ने फिर पूछा, आज क्या कमाकर लाए हो। बेटे ने उनको कुछ सिक्के दिखाए। पिता को समझते देर नहीं लगी कि इस बार बेटे की मदद बहन ने की है। उन्होंने उससे कहा,ये सिक्के कुएं में फेंक आओ। पिता के इतना कहते ही वह तेजी से बाहर गया और सिक्कों को कुएं में फेंक आया।

अगले दिन व्यापारी ने बेटी को भी अपने माता-पिता के घर दूसरे शहर भेज दिया। उन्होंने बेटे को फिर बुलाया और कहा, आज का डिनर भी तभी मिलेगा, जब कुछ कमाकर लाओगे। इस बार बेटे के सामने कोई ऐसा नहीं था, जो उसकी मदद कर सके। वह परेशान हो गया और बाजार में खड़ा हो गया। उसने एक दुकान में जाकर कहा, क्या कुछ काम मिलेगा। दुकानदार ने मना कर दिया। तभी उसकी नजर एक दुकान के बाहर टंगे पोस्टर पर पड़ी, जिस पर लिखा था-मेहनती युवकों की जरूरत। उसने तुरंत दुकान में संपर्क किया। उसको काम मिल गया।

दुकानदार ने उसको कुछ भारी पैकेट दिखाते हुए कहा, ये पैकेट सड़क पार गोदाम में रखने हैं। क्या यह काम कर सकते हो। वैसे तुम्हारी शक्ल देखकर नहीं लगता कि तुम यह काम कर लोगे। व्यापारी के बेटे ने कहा, मैं यह काम अच्छी तरह कर लूंगा। दुकानदार ने उसको अनुमति दे दी। शाम तक उसने आधे से अधिक पैकेट गोदाम में पहुंचा दिए। कभी कोई काम नहीं करने वाला लड़का काफी थक गया था। शाम को दुकानदार ने उसको कुछ सिक्के देते हुए कहा, कल सुबह समय पर आ जाना।

लड़का सिक्के लेकर खुशी खुशी अपने बंगले पर पहुंचा। पिता ने उससे पूछा, क्या कुछ कमाकर लाए हो। लड़के ने बड़े उत्साह से पिता के हाथ पर सिक्के रख दिए। पिता को समझते देर नहीं लगी कि उनका बेटा मेहनत करके ये सिक्के लाया है। उन्होंने उससे कहा, इन सिक्कों को कुएं में फेंक दो। इस बार लड़का वहीं खड़ा रहा। पिता ने पूछा, क्या हुआ तुमने सुना नहीं। ये सिक्के कुएं में फेंक आओ। इस बार लड़के ने कहा, पापा- ये सिक्के कुएं में नहीं फेंक सकता। बड़ी मेहनत से कमाए हैं।

बेटे का यह जवाब सुनकर पिता की आंखें खुशी से छलक गईं। उन्होंने कहा, बेटा अपनी मेहनत की कमाई को कोई भी ऐसे नहीं फेंक सकता। आज आपको श्रम का महत्व पता चल गया है। मैं केवल यही चाहता था। बेटे ने कहा, पापा- मुझे कल फिर उस दुकान में जाना है, जहां मेहनत करके ये सिक्के लाया हूं। पिता ने कहा, बेटा अब वहां जाने की कोई जरूरत नहीं है, तुम्हारे भीतर उन बातों की समझ विकसित होने लगी है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी हैं। इसलिए कल से मेरे आफिस पहुंचो और व्यवसाय की बारिकियों की जानकारी हासिल करो।

You Might Also Like

कछुए ने नहीं मानी हंसों की बात
उत्तराखंड पुलिस में खेल कोटे से भर्ती होगी, धामी ने लांच किए ’पब्लिक आई’ और ’मिशन गौरा शक्ति’ एप
उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार बनेंगे हायर एजुकेशन के पाठ्यक्रम
अनुसंधान और समाधान एम्स ऋषिकेश जैसे संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए: राष्ट्रपति
UKPSC:पीसीएस प्री एग्जाम 14 जुलाई को, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
TAGGED:newsliveShort Storiesshort stories in hindi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article नींव अनाम है सदा
Next Article आडिशन में डांसिंग स्टार्स ने दिखाया टैलेंट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?