आत्महत्या करने के लिए फंदा लगा रहे युवक को पुलिस ने बचा लिया

Rajesh Pandey

डोईवाला। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक युवक संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई। युवक की लोकेशन रानीपोखरी-नरेंद्रनगर मार्ग पर मिली। युवक यहां जंगल में एक पेड़ पर फंदा लगाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया।

उत्तराखंड पुलिस ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है।

देहरादून पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति को थाना रायवाला व थाना रानीपोखरी पुलिस और एसओजी की सतर्कता, तत्परता से आधा घंटे में तलाश कर लिया गया।

पुलिस की सतर्कता से युवक का जीवन बच गया। यह युवक कंपनी का कर्ज होने के चलते घर से बिना बताए चला गया था और आत्महत्या की कोशिश कर रहा था।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *