सीएम ने सचिवों से मांगी विभागों में खाली पदों की सूचना

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने तथा सभी सचिवों को अपने विभागों की रिक्तियों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो।

सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग नियमित रोजगार मेलों का आयोजन करें, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किए जाएं।बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्दवर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *