सरकारी नौकरियांः उत्तराखंड पुलिस में भर्ती खुली, तीन जनवरी से आवेदन शुरू

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस (पुरुष) के रिक्त 785 पदों, पीएसी/ आईआरबी (पुरुष) के 291 तथा फायरमैन (पुरुष / महिला) के 445 पदों अर्थात कुल 1521 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

देखें आयोग का विज्ञापन- उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का विज्ञापन देखने के लिए क्लिक करें

आयोग के अनुसार उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन जनवरी, 2022 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2022 तय की गई है। उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा का अनुमानित समय जून, 2022 है।
Key words:- Jobs in Uttarakhand, Uttarakhand Government’s jobs, Jobs, Career in Engineering, UKPSC, UKSSC, How to apply online, Online Application, Previous paper, Junior Engineer’s Post, Uttarakhand Police Bharti, Uttarakhand Police 
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *