By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Indian solar energy storage device: भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि,अब एक ही डिवाइस धूप भी सोखेगी और बिजली भी बचाएगी!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Indian solar energy storage device: भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि,अब एक ही डिवाइस धूप भी सोखेगी और बिजली भी बचाएगी!
NewsScience

Indian solar energy storage device: भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि,अब एक ही डिवाइस धूप भी सोखेगी और बिजली भी बचाएगी!

Rajesh Pandey
Last updated: February 3, 2026 3:00 pm
Rajesh Pandey
2 months ago
Share
सोलर पैनल का संकेतात्मक चित्र
SHARE

Indian solar energy storage device: नई दिल्ली/बेंगलुरु, 3 फरवरी 2026ः भारत के वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा (Solar Energy) की दुनिया में एक क्रांतिकारी खोज की है। इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत आने वाले ‘सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज’ (CeNS), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। यह खास डिवाइस सूरज की रोशनी से बिजली बनाती भी है और उसे अपने अंदर जमा (Store) भी कर लेती है। इसे ‘फोटो-रिचार्जेबल सुपरकैपेसिटर’ (Photo-rechargeable Supercapacitor) नाम दिया गया है।

Indian solar energy storage device: अभी तक हमें सौर ऊर्जा इस्तेमाल करने के लिए दो अलग-अलग चीजों की जरूरत पड़ती थी, एक ‘सोलर पैनल’ बिजली बनाने के लिए और दूसरा ‘बैटरी’ उस बिजली को स्टोर करने के लिए। वैज्ञानिकों की इस नई खोज ने इन दोनों को मिलाकर एक सिंगल यूनिट बना दिया है।

Indian solar energy storage device: पैनल और बैटरी अलग-अलग न होने के कारण बिजली का नुकसान (Energy Loss) बहुत कम होगा। यह डिवाइस आकार में बहुत छोटी है, जिससे भविष्य में मोबाइल और स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स बिना चार्जर के खुद धूप से चार्ज हो सकेंगे। टेस्ट में पाया गया कि यह डिवाइस सूरज की रोशनी में 54% ज्यादा ऊर्जा स्टोर कर सकती है। साथ ही, इसे 10,000 बार चार्ज-डिस्चार्ज करने के बाद भी यह खराब नहीं होती। यह डिवाइस न केवल तेज धूप, बल्कि घर के अंदर की हल्की रोशनी में भी काम करने में सक्षम है।

इस तकनीक के आने से आने वाले समय में हमें भारी-भरकम सोलर सिस्टम और महंगी बैटरियों से छुटकारा मिल सकता है। डॉ. कविता पांडे के नेतृत्व में हुई यह रिसर्च वियरेबल गैजेट्स (जैसे फिटनेस बैंड) और दूर-दराज के गांवों, जहाँ बिजली नहीं पहुँचती, वहां के लिए वरदान साबित होगी।

You Might Also Like

पहाड़ के असिंचित क्षेत्रों में अदरक की खेती फायदेमंद और व्यावसायिक
AIIMS Rishikesh की हेली एंबुलेंस सेवा आपात हालात में बन रही संजीवनी
79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री धामी ने ध्वजारोहण किया
School Building Reconstruction Uttarakhand: पांच जिलों के इन 16 स्कूल भवनों का किया जाएगा पुनर्निर्माण, साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मंजूर
डोईवाला से जेसीबी के पंजे पर बैठकर दून कूच कर रहे किसानों को टोल प्लाजा पर रोका
TAGGED:CeNS Bengaluruenergy harvestingIndian scientists innovationphoto-rechargeable supercapacitorrenewable energy Indiasolar energy storagesolar tech 2026
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Amrit Sarovar Khadri Khadakmaf: महिला प्रधान ने मनरेगा से बदली गांव की तस्वीर, गांव की आय बढ़ेगी और मिलेगा रोजगार
Next Article Uttarakhand Education Department Recruitment 2026: शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?