तनाव से दूर रहना चाहते हैं तो जरूर पढ़िये

Rajesh Pandey
एक प्रोफेसर अपने छात्रों को अभिनव प्रयोगों के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण सूत्रों को समझाने के लिए प्रसिद्ध थीं। इसलिए उनकी क्लास में छात्र-छात्राएं काफी रूचि लेते थे। एक दिन प्रोफेसर अपने साथ कांच का एक बड़ा गिलास लेकर आईं। छात्रों में यह जानने को उत्सुकता थी कि प्रोफेसर आज क्या नया बताने वाली हैं। 
प्रोफेसर ने अपने टेबल पर रखे जग से इस गिलास को आधा भर दिया। इस पर स्टूडेंट्स ने समझा कि प्रोफेसर शायद पूछेंगी कि यह गिलास आधा भरा है या आधा खाली है। दूसरा सवाल यह हो सकता है कि इस गिलास की लंबाई कितनी है या फिर यह कितने वजन का हो सकता है। हर सुबह आपके सामने ये दो विकल्प
प्रोफेसर ने स्टूडेंट्स से गिलास के बारे में राय जानी। इस पर किसी स्टूडेंट ने कहा, यह गिलास आधा किलो वजन का है। यह आधा भरा है। किसी ने कहा, यह 600 ग्राम का है और आधा खाली है। जब सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी राय पेश कर दी, तो प्रोफेसर ने उनको समझाया। कहानी बताएगी, बोलने से पहले समझना क्यों है जरूरी
प्रोफेसर ने कहा, गिलास आधा भरा या है आधा खाली है। या यह कितने भी वजन का है, इससे आपकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आपकी सेहत पर अगर कोई फर्क पड़ता है तो वह इस बात से कि आप इस गिलास को कितने समय के लिए उठा सकते हैं। यदि आप इसको एक मिनट के लिए उठाए रखेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। खुद में बदलाव चाहते हैं तो जरूर पढ़ें ये दस बातें
प्रोफेसर ने छात्रों से कहा, यदि आप इस गिलास को आधा घंटे के लिए उठाए रखेंगे तो आपके हाथ में दर्द हो सकता है। यदि इसे एक घंटे तक उठाए रखेंगे तो दर्द थोड़ा बढ़ सकता है और नसों में थोड़ा खिंचाव महसूस करेंगे। अगर इसको पूरे दिन उठाए रखेंगे तो हो सकता है, आपका हाथ काम करना बंद कर दें या फिर पैरालाइसिस हो जाए। 
प्रोफेसर ने कहा, इस गिलास की तरह हमारी चिंताएं औऱ समस्याएं भी हैं। यदि हम अपनी चिंता के वजन को ज्यादा समय के लिए मन से लगाकर बैठे रहेंगे तो शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। समस्याओं पर चिंतन करने से कुछ नहीं होगा। उसके समाधान की दिशा में काम करें तो ज्यादा बेहतर होगा। यह बात अच्छी तरह जान लीजिए कि कोई भी ऐसी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं हो सकता। जिस समस्या का आप अपने स्तर से समाधान कर सकते हैं, उस पर काम कीजिए। जिसका समाधान आपके बस में नहीं है तो उसकी चिंता छोड़ दें। क्योंकि चिंता करके कोई लाभ नहीं होने वाला।  एक ही जोक पर बार-बार नहीं हंस सकते तो…
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *