By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: चारधाम तीर्थयात्री ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर बना सकते हैं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > चारधाम तीर्थयात्री ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर बना सकते हैं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता
FeaturedhealthNewsUttarakhand

चारधाम तीर्थयात्री ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर बना सकते हैं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता

Rajesh Pandey
Last updated: July 11, 2024 8:49 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। न्यूज लाइव

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ जुड़ गया है। सितम्बर 2021 में शुरू की गई “केन्द्रीय क्षेत्र की योजना” एबीडीएम का उद्देश्य देश में एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-स्वास्थ्य धाम (eSwasthya Dham portal) नाम के एक पोर्टल की शुरुआत की है। https://eswasthyadham.uk.gov.in/ पर उपलब्ध ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल, एक ऐसा पोर्टल है, जो चारधाम तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पैरामीटरों की निगरानी में मदद करता है। नतीजतन, यह यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम होना सुनिश्चित करता है- जिसे एक साथ चारधाम यात्रा कहा जाता है।

ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल तीर्थयात्रियों को कई तरह के लाभ प्रदान करता है और उनमें से एक है एबीएचए (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) बनाना। तीर्थयात्री आसानी से ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर सिर्फ़ 1-2 मिनट में 14-अंकों से अपना एबीएचए बना सकते हैं।

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, यह प्लेटफ़ॉर्म सुनिश्चित करता है कि सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए उनके स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए।

चारधाम तीर्थस्थल अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं, इसलिए ठंड के मौसम और कम ऑक्सीजन के स्तर के कारण हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और श्वसन रोग, मधुमेह आदि जैसे उच्च ऊंचाई से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों पर नज़र रखना महत्वपूर्ण है।

एबीडीएम के एक हिस्से के रूप में एबीएचए का निर्माण यात्रियों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान स्थापित करेगा, जो उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करेगा। यह आपातकाल के समय नागरिकों के लिए तत्काल उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगा।

अब तक 65 करोड़ से ज़्यादा एबीएचए बनाए जा चुके हैं। एबीएचए नागरिकों के लिए कई तरह के फ़ायदे लेकर आता है, जिसमें उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से स्टोर करना और प्रबंधित करना शामिल है। यह उन्हें डॉक्टर की सहमति से कहीं भी, कभी भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से साझा करने की सुविधा भी देता है।

एबीएचए के ज़रिए नागरिक कई तरह के डिजिटल स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं, जैसे कि पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं पर लंबी कतारों से बचना और डॉक्टर से मिलने का समय लेना।

नागरिक https://eswasthyadham.uk.gov.in/login पर लॉगइन करके अपना एबीएचए बनाकर इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं और यात्रा के नियमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 भी स्थापित किया गया है।- PIB

You Might Also Like

Dehradun PM Poshan Scheme: 125 स्कूलों में मिड डे मील रसोई बनाने के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर
लक्खीबाग में कहानियों का ‘तक धिना धिन’
राजकीय विद्यालयों के लिए 15 बसें खरीदीं, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ
देहरादून के इन किसानों ने दिखाई रोजगार की राह
Head and neck cancer awareness: एम्स के विशेषज्ञों से जानिए क्या हैं लक्षण और उपचार
TAGGED:Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM)Ayushman Bharat Health AccounteSwasthya Dham portalHealth and Family Welfare
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article पहाड़ों से घिरे गांव में बारिश की बूंदे, धान की रोपाई और लोकगीत गुनगुनातीं महिलाएं
Next Article देहरादून नगर निगम की जमीन पर खड़े 36 पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?