सर्दी खांसी में फायदेमंद शहद और दालचीनी

Rajesh Pandey

कई मौसमी बीमारियों का उपचार करने के लिए आप के घर में हीं संशाधन मौजूद होते हैं। मां-दादी के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके इन बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इन घरेलू दवाओं में से एक है शहद और दालचीनी, जिसके कई फायदे हैं।
– सर्दी-खांसी, यह सबसे आम मौसमी बीमारी है। आपको शायद मालुम होगा कि अगर खांसी हो तो शहद में अदरक मिलाकर खाना चाहिए। लेकिन शहद के साथ पिसी हुई दालचीनी खाएंगे तो जुकाम से जल्दी हीं राहत मिलेगी। साथ ही गर्म पानी में शहद और दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है।
– पेट की बीमारी जैसे पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी में दालचीनी पाउडर लेने से आराम मिलता है। साथ ही उल्टी-दस्त की समस्या में भी फायदा मिलता है।
– सिर दर्द में भी दालचीनी और शहद का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। अगर आपका सर ज्यादा दर्द करने लगे तो दालचीनी का पेस्ट माथे पर लगाने से दर्द गायब हो जाता है।
– सूजन में फायदेमंद ,चोट लगने के कारण कहीं सूजन आ जाए तो दालचीनी के तेल हल्के हाथों से मालिश करने से सूजन दूर हो सकती है।
– मुंह मुंह से बदबू आने की समस्या में दालचीनी को मुंह में रखकर चूसने से बदबू दूर हो जायेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *