By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: डायबिटीज में फायदेमंद जामुन की गुठली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > डायबिटीज में फायदेमंद जामुन की गुठली
health

डायबिटीज में फायदेमंद जामुन की गुठली

Rajesh Pandey
Last updated: June 19, 2017 12:45 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

गर्मी के आखिरी और बारिश की शुरूआत में काले-काले रसीले जामुन हर जगह देखने को मिलेगें। इन दिनों बाजार में आम के साथ-साथ जामुन की भी बहार आई है। थोड़े समय के लिए आने वाला जामुन स्वाद में खट्टा मीठा होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक जामुन की गुठली का औषधीय महत्व होता है। जिसे हम – आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वह आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है? जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक बेहतर फल माना जाता है। लेकिन डायबिटीज में केवल जामुन ही नहीं, बल्कि जामुन के गुठली का पाउडर भी बेहद फायदेमंद होता है। जामुन के बीज का विभिन्न वैकल्पिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए , यूनानी और चीनी दवाओं में पाचन संबंधी रोगों के लिए जामुन के गुठली का उपयोग किया जाता है। यह विटामिन ए और सी का बेहतर स्रोत है।
-जामुन की गुठली से पाउडर बनाना
जामुन को धूप में सूखाकर पाउडर बनाने के लिए जामुन खाने के बाद गुठली को अच्छी तरह धो लें। फिर इसे धूप में अच्छी तरह से सुखाकर इसका छिलका उतार लें। अंदर का हिस्सा आपको पिस्ता की तरह नजर आने लगेगा।
अब इस छिलके के साथ पतला पाउडर लें। लेकिन ध्यान रहें कि सूखने के बाद गुठली सख्त हो जाती है इसलिए गुठली को पीसने से पहले इसके छोटे-छोटे टुकड़े अवश्य कर लें। इसे रोजाना 1 चम्मच की मात्रा में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी के साथ सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपकी डायबिटीज नियंत्रित हो जाएगी।
-अन्य रोगों में भी लाभकारी
जामुन की गुठली के चूर्ण को एक चम्मच मात्रा में दिन में दो-तीन बार लेने पर पेचिश में आराम मिलता है। रक्तप्रदर की समस्या होने पर जामुन की गुठली के चूर्ण में पच्चीस प्रतिशत पीपल की छाल का चूर्ण मिलाकर, दिन में दो से तीन बार एक चम्मच की मात्रा में ठंडे पानी से लेने से लाभ मिलता है। दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए जामुन विशेषतौर पर फायदेमंद होता है। इसकी गुठली को पीसकर, इससे मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। यदि आपका बच्चा बिस्तर गीला करता है तो जामुन की गुठली को पीसकर आधा-आधा चम्मच दिन में दो बार पानी के साथ पिलाने से लाभ मिलता है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में निशुल्क पैथोलॉजी जांच योजना शुरू
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव का हरिद्वार जिले में औचक निरीक्षण
कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले मरीजों के उपचार और देखभाल के लिए एम्स की सलाह
कहां हैं सरकार की हेली एंबुलेंस, केंद्रा को समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान
Yogacharya Rekha Raturi: देहरादून की रेखा ने योगशक्ति से दी मौत को मात, साइकिल से कीं केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर की यात्राएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सर्दी खांसी में फायदेमंद शहद और दालचीनी
Next Article नासा ने सौरमंडल परिवार में खोजे 10 नए ग्रह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?