अत्यंत महत्वपूर्णः उत्तराखंड चारधाम यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें।

विभाग की सलाह के अनुसार, पूर्व से बीमार व्यक्ति अपने चिकित्सक का परामर्श पर्चा एवं चिकित्सक का संपर्क नम्बर तथा उनके  द्वारा लिखी गई दवाइयां अपने साथ रखें।

अति वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों तथा पूर्व में कोविड 19 से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए यात्रा पर नहीं जाना या कुछ समय के लिए स्थगित करना उचित होगा।

तीर्थस्थल पर पहुँचने से पहले मार्ग में एक दिन का विश्राम करना उचित होगा।

गर्म एवं ऊनी वस्त्र साथ में अवश्य रखें।

हृदय रोग, श्वांस रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें।

धूम्रपान व अन्य मादक पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

सिर दर्द होना, चक्कर आना, घबराहट होना, दिल की धड़कन तेज होना, उल्टी आना, हाथ-पांव व ओठों का नीला पड़ना, थकान होना, सांस फूलना, खाँसी होना अथवा अन्य लक्षण होने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचें तथा 104 हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करें।

यात्रा के दौरान पानी पीते रहें और भूखे पेट ना रहें।

लम्बी पैदल यात्रा के दौरान बीच-बीच में विश्राम करें।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में व्यायाम से बचें।

किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के लिए 104 तथा एम्बुलेंस के लिए 108 हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करें।

सनस्क्रीन एस.पी.एफ. 50 का उपयोग अपनी त्वचा को तेज धूप से बचाने के लिए करें। यू.वी. किरणों से अपनी आंखों के बचाव के लिए सन ग्लासेस का उपयोग करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *