दून मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खुले मिले खाद्य पदार्थ, संचालक को नोटिस

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आयुक्त डा. आर.राजेश कुमार के निर्देश पर दून मेडिकल कालेज के मैस/कैन्टीन का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम ने किचन में साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ ही खाद्य पदार्थों की जांच की।

उपायुक्त गढवाल मंडल आर.एस.रावत के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पाए जाने पर कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया गया। किचन में पाए गए एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। मौके पर पेस्ट कंट्रोल से संबंधित भी कमी पाई गई। कैंटीन संचालक को कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

किचन में रखे गए खाद्य पदार्थ-खुला पनीर एवं खुला धनिया पाउडर के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मौके से प्राप्त कुछ धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, सौफ पैकेट एवं अन्य खाद्य पदार्थों को कालातीत/बिना लेबल होने के कारण नष्ट किया गया। मैस संचालक को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए मौके पर नोटिस दिया गया। इस कार्रवाई में अधिकारी मनीष सिंह सयाना एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम रमेश सिंह मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *