By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: हरित कौशल विकास कार्यक्रम से मिलता रोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > environment > हरित कौशल विकास कार्यक्रम से मिलता रोजगार
environmentFeatured

हरित कौशल विकास कार्यक्रम से मिलता रोजगार

Rajesh Pandey
Last updated: June 18, 2021 7:47 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE
देहरादून। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल ने रविवार को वानिकी और वानिकी संबंधित आजीविका पर आधारित एनविस केंद्र के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने वन अनुसंधान संस्थान का दौरा किया।
अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को एनविस-एफआरआई द्वारा निष्पादित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने एनविस की प्रकाशित पत्रिकाओं व पुस्तकों का अवलोकन किया, जिनमें वानिकी बुलेटिन; बांस और नीलगिरी पर विशेष पुस्तकें; फॉरेस्ट न्यूज डाइजेस्ट के विभिन्न अंक आदि प्रमुख थे।
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, ओजोन दिवस, वन्यजीव सप्ताह, जैव विविधता दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को शामिल करते हुए एफआरआई केंद्र के विस्तार कार्यक्रमों की सराहना की।
एनविस-एफआरआई केंद्र द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के कार्यान्वयन की भी सराहना की। उनको बताया गया कि आईसीएफआरई के संस्थानों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दौरान 32 जीएसडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए।  इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 596 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
अतिरिक्त सचिव ने कहा कि भारत सरकार का इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सात लाख प्रतिभागियों को रोजगार सृजन का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। उन्होंने इस सरकारी योजना के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए माध्यमिक स्तर के छात्रों की भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं और शिक्षा परिषद के महानिदेशक अरुण सिंह रावत ने कहा कि संस्थान ने युवा पीढ़ी की भागीदारी और रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ाने के लिए हरित कौशल विकास कार्यक्रम के लिए नए मॉड्यूल विकसित किए हैं।
उन्होंने कहा कि देशभर के विभिन्न स्थानों में स्थित सभी भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं और शिक्षा परिषद के संस्थान जीएसडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। बैठक में एफआरआई के सभी प्रभागों के प्रमुख, एनविस केंद्र के समन्वयक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Keywords:- Additional Secretary Ministry of Environment, Forest and Climate Change, ENVIS Center on forestry, Forestry related livelihoods, Forest Research Institute Dehradun, ENVIS-FRI, Forestry Bulletin, Special Books on Bamboo and Nigiris, News Digest, International Day of Forests, Ozone Day, Wildlife Week, Biodiversity Day, World Environment Day

Contents
देहरादून। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रवि अग्रवाल ने रविवार को वानिकी और वानिकी संबंधित आजीविका पर आधारित एनविस केंद्र के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने वन अनुसंधान संस्थान का दौरा किया।अतिरिक्त सचिव अग्रवाल को एनविस-एफआरआई द्वारा निष्पादित विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।उन्होंने एनविस की प्रकाशित पत्रिकाओं व पुस्तकों का अवलोकन किया, जिनमें वानिकी बुलेटिन; बांस और नीलगिरी पर विशेष पुस्तकें; फॉरेस्ट न्यूज डाइजेस्ट के विभिन्न अंक आदि प्रमुख थे।उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, ओजोन दिवस, वन्यजीव सप्ताह, जैव विविधता दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को शामिल करते हुए एफआरआई केंद्र के विस्तार कार्यक्रमों की सराहना की।एनविस-एफआरआई केंद्र द्वारा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के हरित कौशल विकास कार्यक्रम के कार्यान्वयन की भी सराहना की। उनको बताया गया कि आईसीएफआरई के संस्थानों ने वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दौरान 32 जीएसडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए।  इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 596 प्रतिभागी शामिल हुए थे।अतिरिक्त सचिव ने कहा कि भारत सरकार का इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सात लाख प्रतिभागियों को रोजगार सृजन का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। उन्होंने इस सरकारी योजना के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए माध्यमिक स्तर के छात्रों की भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं और शिक्षा परिषद के महानिदेशक अरुण सिंह रावत ने कहा कि संस्थान ने युवा पीढ़ी की भागीदारी और रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ाने के लिए हरित कौशल विकास कार्यक्रम के लिए नए मॉड्यूल विकसित किए हैं।उन्होंने कहा कि देशभर के विभिन्न स्थानों में स्थित सभी भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं और शिक्षा परिषद के संस्थान जीएसडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। बैठक में एफआरआई के सभी प्रभागों के प्रमुख, एनविस केंद्र के समन्वयक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पंद्रह ग्राम पंचायतें ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ पुरस्कार से सम्मानित
वीडियोः यह कहानी संघर्ष के दौर में ताकत देगी
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर और पुस्तिका का विमोचन
जब कौओं ने एक दूसरे को चुनौती दी
ऋषिकेश का सरकारी अस्पतालः इलाज में लापरवाही और अमानवीय व्यवहार की शिकायत पर जांच के आदेश
TAGGED:Additional Secretary Ministry of EnvironmentBiodiversity DayENVIS Center on forestryENVIS-FRIForest and Climate ChangeForest Research Institute DehradunForestry BulletinForestry related livelihoodsInternational Day of ForestsNews DigestOzone DaySpecial Books on Bamboo and NigirisWildlife WeekWorld Environment Day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article कोविड-19 से निराश्रित हुए 100 बच्चों को गोद लेगी जॉय संस्था
Next Article बिना बिजली ऑक्सीजन का प्रवाह सुनिश्चित करेगा ‘जीवन वायु’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?