By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में लिखा जाएगा महिला सशक्तिकरण का नया अध्यायः राज्यपाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड में लिखा जाएगा महिला सशक्तिकरण का नया अध्यायः राज्यपाल
FeaturedUttarakhand

उत्तराखंड में लिखा जाएगा महिला सशक्तिकरण का नया अध्यायः राज्यपाल

Rajesh Pandey
Last updated: September 15, 2021 7:25 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। फोटोः उत्तराखंड राजभवन
SHARE

देहरादून। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने उनको शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने भारतीय सेना की 4 मराठा बटालियन रेजीमेंट द्वारा दिए गए सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव  एसएस संधु ने किया।

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वावलम्बी और बहादुर हैं, ऐसे में यहाँ की बेटियों को सैनिक स्कूलों, एनडीए के लिए प्रेरित कर राज्य में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैनिकों के बुजुर्ग माता-पिता और परिवार भी उत्तराखंड में हैं। इनकी स्वास्थ्य, पेंशन सम्बधी समस्याओं का निस्तारण, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना सुविधाएं मेरी प्राथमिकता हैं।

राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धाम हैं, गंगा और यमुना का मायका है, इसके अलावा नानकमत्ता साहिब, रीठा साहिब, हेमकुंड साहिब जैसे अनेक प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। यह पवित्र भूमि है। इस पवित्र भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्रकृति का खजाना है। इसका सौंदर्य आलौकिक है। उत्तराखंड में पर्यटन, पर्यटन आधारित बिजनेस, जैविक कृषि, योग-आयुर्वेद, खाद्य प्रौसेसिंग पर आधारित लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर पहाड़ों में रोजगार और उद्यमिता के अपार अवसर सृजित किए जा सकते हैं। वर्तमान सरकार इस दिशा में अच्छा प्रयास कर रही है, आगे भी इसके लिए हरसंभव सहयोग राज्य सरकार को हमेशा रहेगा।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि समय तेजी से परिवर्तित हो रहा है। यह टेक्नोलॉजी का युग है। राज्य दो अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं से लगा है। इसलिए कनेक्टिविटी, पुल, सड़कों, टनल का सम्पर्क भी महत्वपूर्ण है। समय के अनुसार विकास और तरक्की की नई इबारत लिखनी है।

उन्होंने उत्तराखंड के वीर सपूत प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा और परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने उत्तराखंड से राष्ट्र सुरक्षा के लिए सम्मानित 23 महावीर चक्र, 147 वीर चक्र, 6 अशोक चक्र, 19 कीर्ति चक्र प्राप्त करने वाले वीर योद्धाओं को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

श्रीकेदारनाथ धामः पांडवों को महिष रूप में दर्शन दिए थे भगवान शंकर ने
“सोनप्रयाग से आगे पैदल मार्ग भी सही नहीं, केदारनाथ धाम की यात्रा स्थगित करें यात्री”
वीडियोः ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर त्रिभुवन सिंह चौहान ने साझा किया रील से रियल टाइम तक का सफर
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के संस्मरण : जब बर्फ में खो गई थी चप्पल
Uttarakhand SCERT DIET service rules: चार साल में भी नहीं बनी नियमावली, एक माह में कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश
TAGGED:Chief Justice of UttarakhandEx-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS)Governor of UttarakhandLieutenant General (Retired) Gurmit Singh
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हाल ए हल्द्वाड़ीः “बचपन से सुन रहे हैं कि हमारे गांव तक रोड आएगी, रोड आएगी…,पर यह कब आएगी”
Next Article सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार को सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?