सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार को सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन

Rajesh Pandey

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने गढ़वाल के टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन लिया। ऑडिशन में 20 दलों ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

16 सितंबर को चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, 17 सितंबर को देहरादून जिले के रायपुर एवं विकासनगर ब्लाक तथा 18 सितंबर को चकराता, त्यूनी एवं कालसी ब्लाक के दलों का प्रस्तुतीकरण होगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनको सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्क्रिप्ट दी जाएंगी, ताकि अक्टूबर से प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाया जा सके। ये दल स्थानीय बोली में भी कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

निर्णायक मंडल में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक केएस.चौहान, विख्यात लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, नरेन्द्र शर्मा, भारतखंडे संगीत महाविद्यालय, डॉ. संतोष आशीष, सहायक निदेशक पीआईबी, अनिल भारती आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *