घनसाली को ओबीसी क्षेत्र घोषित कराएंगेः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey
चमियाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा घनसाली के तहत 3.38 करोड़ की सात योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं, 74.55 करोड़ लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।
जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें ग्रामीण निर्माण विभाग की छह तथा लघु सिंचाई विभाग की एक योजना शामिल है। शिलान्यास में लोक निर्माण विभाग की 15, ग्रामीण निर्माण विभाग की चार तथा जल संस्थान व जल निगम की एक-एक योजना शामिल है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओं को देखते हुए घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की 42 मांगों को प्रस्ताव में शामिल करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणा की जा रही हैं, उन सभी का समय पर शासनादेश भी किया जा रहा है। हर घोषणा से पहले उनका वित्तीय आकलन भी किया जाता है। उन्होंने कहा हम राजनीति में लोकनीति पर कार्य कर रहे हैं। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे चौबीस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पुलिस भर्ती की मांग को भी सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनभावनाओ के दृष्टिगत घनसाली क्षेत्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू करते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने की बात कही, साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए की गई 42 मांगों को प्रस्ताव में शामिल किए जाने की बात कही।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *