सारस और लोमड़ी की दोस्ती

Rajesh Pandey

चालाक लोमड़ी सभी से मीठा बोलकर उनका विश्वास जीत लेती थी। किसी भी जीव को अपने जाल में फंसाने से पहले वह उनके साथ अच्छा व्यवहार करती। एक दिन उसकी सारस से दोस्ती हो जाती है। वह सारस को अपने घर दावत पर बुलाती है। सारस दावत वाले दिन लोमड़ी के घर पहुंच जाता है।

लोमड़ी सारस से माफी मांगते हुए कहती है कि दोस्त, मैं तुम्हारे लिए कुछ खास पकवान नहीं बना पाई। केवल सूप बना पाई हूं, आप स्वीकार कीजिए। सारस कहता है- कोई बात नहीं, आप सूप ही ले आओ। चालाक लोमड़ी एक प्लेट में सूप ले आती है, जिसे देखकर सारस मन की मन निराश हो जाता है। क्योंकि सारस तो लंबी चोंच वाला जीव है, वह प्लेट में सूप पी ही नहीं सकता। सारस लोमड़ी की चाल को भांप जाता है और प्लेट पर चोंच लगाकर पीछे हट जाता है।

इस पर लोमड़ी उससे पूछती है कि क्या आपको सूप अच्छा नहीं लगा। सारस ने जवाब दिया- ऐसा नहीं है, आज मेरे पेट में दर्द हो रहा है। मैं अब और सूप नहीं पी सकता। थोड़ी देर में सारस लोमड़ी से विदा लेकर अपने घर लौट आता है। वह भूखा रह जाता है और घर आकर कुछ इंतजाम करता है।

एक दिन सारस ने लोमड़ी को अपने घर आमंत्रित किया। लोमड़ी भी दावत के लिए सारस के घर तय समय पर पहुंच जाती है। सारस भी सूप लेकर किचन से बाहर निकला तो लोमड़ी को अपनी चाल पर पछतावा होने लगा। सारस ने लोमड़ी को सुराई जैसे बर्तन में सूप परोसा था। सारस ने अपनी लंबी चोंच सुराई में डालकर सूप का जायका लिया और लोमड़ी से पूछा कि आप को सूप कैसा लगा। लोमड़ी ने सोचा कि इस तरह के बर्तन में वह सूप कैसे पी सकती है। भूखी लोमड़ी काफी शर्मिंदा हुई और पेट में दर्द का बहाना बनाकर बोली, लगता है मुझे जल्दी घर जाना पड़ेगा। कुल मिलाकर यह कहानी कहती है कि दूसरों के साथ वैसा व्यवहार करो, जैसा आपको खुद के लिए पसंद है। अच्छा व्यवहार करोगे तो अच्छा फल मिलेगा, खराब करोगे तो खराब।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *