आप भी शामिल हों, रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान में

Rajesh Pandey

देहरादून। ऋषिपर्णा से रिस्पना बनी शहर की जीवन रेखा को फिर से ऋषिपर्णा बनाने के लिए अभियान शुरू हो रहा है। छह नवंबर को रिस्पना और कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए व्यापक जन अभियान शुरू होगा। देहरादून में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए ‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’ अभियान की शुरुआत में प्रख्यात पर्यावरणविद् मैग्सेसे पुरस्कार विजेता डाॅ.राजेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे। वहीं कोसी नदी का पुनर्जीवन कार्यक्रम अल्मोड़ा में प्रभारी मंत्री और स्थानीय विशेषज्ञों की उपस्थिति में शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अपने आवास पर ईको टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण की कार्ययोजना पर चर्चा भी की। छह नवम्बर को रिस्पना नदी से कूड़ाकचरा, मलबा हटाने व डिसिल्टिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह नवम्बर को रिस्पना नदी के जल को हाथ में लेकर इसके पुनर्जीवीकरण का संकल्प लेना होगा।

उत्तराखंड का सिंचाई विभाग नोडल विभाग होगा। सीएम ने निर्देश दिए कि आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों, प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से रिस्पना पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना के स्रोत स्थल मसूरी के लंढौर से यह कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की सर्वे कराया जाए कि नदी के कैचमेट एरिया में कितनी संख्या में और कौनकौन सी प्रजाति के पेड़ लगने है। जरूर पढ़ें- रिस्पना से ऋषिपर्णा बनेगी दून की लाइफ लाइन

उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के अन्तर्गत वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। यह दिन पूरी तरह से ईको फ्रैन्डली तरीके से आयोजित किया जाएगा। आसपास के अधिक से अधिक गांवों को इससे जोड़ा जाएगा। पूरी रिस्पना नदी के मार्ग में आठ ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां आसपास के गांव वालों तथा स्थानीय लोग, छात्र, स्वैच्छिक श्रमदान करने वाले, गैर सरकारी संगठन व जूनियर टास्क फोर्स श्रमदान करके कू़ड़ाकचरा, मलबा हटाने व डिसिल्टिंग का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने भी रिस्पना के पुनर्जीवीकरण के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया है। हमें पाॅलीथीन के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। आह्वान किया कि ‘‘रिस्पना से ऋषिपर्णा’’ मिशन के तहत राज्य सरकार गम्भीरता से रिस्पना नदी को साफ करने तथा इसको पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए प्रयास कर रही है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *