उत्तराखंड के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

Rajesh Pandey

दिल्ली में फंसे उत्तराखंडवासियो को उनके घर भेजने की व्यवस्था में जुटी उत्तराखंड सरकार
यूपी के मुख्यमंत्री से बात करके उत्तराखंड के लोगों को घर भेजा जा रहा है

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के निवासियों को घर भेजने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। इस संबंध में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करके उत्तराखंड के लोगों को उनके घर पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि सरकार उत्तराखंड के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली और अन्य स्थानों में फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नौ महिलाएं  उत्तराखंड सदन में हैं तथा 40 लोग नोयडा के गेस्ट हाउस में रुके हैं। वहीं 80 लोगों को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। सभी नागरिकों को उत्तराखंड भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य में लोग लॉकडाउन की व्यवस्था का पालन कर रहे हैं। सुबह सात से दस बजे तक जरूरी सामान की खरीदारी के दौरान अव्यवस्थाओं की सूचना मिल रही है। प्रदेश मे लॉक डाउन का लगभग 60 फीसदी पालन हो रहा है। उम्मीद है कल से पूरी तरह से व्यवस्था बन जाएगी और प्रदेश की जनता अपने और अपनों के स्वास्थ्य को देखते हुए लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करेगी।

मुख्यमंत्री रावत ने घर वापसी कर रहे लोगों से अपील की है कि वो लॉक डाउन और कोरोना वायरस से निपटने के उपायों का पालन करेंगे, ताकि बीमारी उनके घर तक न पहुंच सके। उन्होंने राज्यवासियों से लॉकडाउन की व्यवस्था को लागू करने में पुलिस और प्रशासन को सहयोग देने को कहा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *