डुग डुगी अक्तूबर 2020

Rajesh Pandey

DUG DUGI OCTOBER 2020

डुगडुगी के पांचवें अंक में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गल्जवाड़ी देहरादून में कक्षा 6 के छात्र केशव की कविताएं-

दो चूहे

दो चूहे थे मोटे मोटे
दौड़ रहे थे, भाग रहे थे
बिल्ली बोली म्याऊं म्याऊं
मैं आऊं, मैं आऊं
चूहे बोले,
ठहर जाओ
पहले हम छिप जाएं

 

स्वच्छता

एक दिन की बात

रीता के साथ जा रहा था

मोनू बाजार

लाता था आचार

रास्ते में एक आदमी खा रहा था केला

फेंक रहा था छिलका

मोनू ने आवाज देकर रोका

यहां मत फैलाओ गंदगी

स्वच्छता रखो अपना भारत

स्वच्छ अभियान शुरू करो

वह आदमी बोला माफ करना बेटा

कभी ना फैलाउंगा गंदगी

हमेशा कूड़ा कूड़ेदान में डालूंगा

 

आलू में कीटाणु

भालू खा रहा था आलू

आलू में था कीटाणु

ध्यान नहीं दिया भालू ने

आलू में था कीटाणु

खाने लगा फटाफट

खा लिया आलू के साथ कीटाणु भी

बाद में चला पता भालू को

जब पढ़ा वह बीमार

तब वह बोला क्या करूं मैं

यह है मेरी गलती

ध्यान रखना चाहिए था कि

आलू उगता है जमीन के अंदर

ना कि बाहर

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *