सिमलास ग्रांट में फसल बर्बाद कर रहे हाथी, किसानों का सीएम को ज्ञापन

Rajesh Pandey

डोईवाला। सिमलास ग्रांट में हाथियों और अन्य जंगली जानवरों ने गन्ने व धान की फसल बर्बाद कर दी। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नुकसान का सही मुआवजा दिलाने तथा जंगली जीवों से फसलों की सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है। 

सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद बोरा का कहना है कि जंगली जानवर गन्ने, धान व अन्य फसल को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार ने सुरक्षा दीवार तो बनाई गई है, लेकिन अभी तक सौर ऊर्जा तार नहीं लगाई गई।

बोरा के अनुसार, वन अधिकारियों के सौर ऊर्जा तार के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है, वो अपने सभी काम छोड़कर दिनरात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। कुछ दिन पहले, गांव में गुलदार को भी देखा गया है ,लेकिन सूचना के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने जंगल के आसपास वन विभाग की गश्त बढ़ाने,  खाई खोदने और अधूरी दीवार को बनाने की मांग की।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि फसल को हुए नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। जल्द से जल्द फेंसिंग लगाई जाए। किसानों को राहत नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उमेद बोरा,मोहित उनियाल,खड़क सिंह कनियाल,जागीर सिंह,राजेन्द्र सिंह,अजय सिंह ,मनोहर सैनी, महेश लोधी, जोगिंदर सिंह, श्याम सिंह, सुरेश पाल आदि शामिल हैं।   

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *