NewsUttarakhand

नथुवावाला पेयजल योजना का शिलान्यास

देहरादून। नथुवावाला पेयजल योजना दिसम्बर 2020 तक तैयार हो जाएगी। वर्ष 2050 तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लान की गई यह योजना 22 करोड़ 48 लाख रुपये की है, जो विश्व बैंक से पोषित है और अर्द्धनगरीय क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए है। इसके साथ ही सौंग नदी पर बांध के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सौंग बांध बनने से पूरा क्षेत्र रीचार्ज हो जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को नथुवावाला, देहरादून में 22 करोड़ 48 लाख रुपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से क्षेत्र में प्रतिदिन 16 घंटे पेयजल उपलब्ध होगा। इस योजना से पानी 40 फीट की ऊँचाई तक बिना पम्प की सहायता से लिफ्ट हो सकता है।

रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये की अर्द्धनगरीय पेयजल योजना है। दो साल में नथुवावाला, बालावाला, बद्रीपुर, नत्थनपुर, नवादा क्षेत्रों के लिए 60 करोड़ से अधिक की पेयजल योजनाएं शुरू की गईं, जिनमें से 36 करोड़ रुपये की योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पेयजल योजना 2050 तक पानी की आपूर्ति करेगी। सौंग बांध के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। सौंग बांध बनने के बाद यह पूरा क्षेत्र रिचार्ज हो जाएगा। सौंग बांध बनने के बाद रिस्पना नदी पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button