environmentFeaturedNewsPoliticsUttarakhand

डोईवाला में सीपेट के पास काटे जंगल के बदले कहां किया प्लांटेशनः उनियाल

डोईवाला। परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला स्थित सीपेट भवन के पास जंगल काटकर इमारत बनाए जाने का विरोध किया है। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बड़ी संख्या में काटे गए पेड़ों के एवज में प्लांटेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने पर जोर दिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा, डोईवाला में सौंग नदी के पास सीपेट भवन से लगे वन क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ों को काटकर इमारत का निर्माण किया जा रहा है। नियमानुसार, किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट के तहत काटे जाने वाले पेड़ों की एवज में प्लांटेशन किया जाना अनिवार्य है। पर, ऐसा अंदेशा है कि इन पेड़ों के स्थान पर कहीं कोई प्लांटेशन नहीं किया गया. क्योंकि इस संबंध में पूरी तरह से गोपनीयता बरती जा रही है। यदि कहीं नियमानुसार प्लांटेशन किया गया है तो वन विभाग के संबंधित अधिकारी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करें।

उनका कहना है, किसी भी जंगल को सरकारी प्रोजेक्ट के तहत काटे जाने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, पर यहां पारदर्शिता का घोर अभाव है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उनियाल ने कहा, सरकार इस मामले में स्थिति स्पष्ट करे तथा पूरे मामले की जांच कराए। उनका कहना है, वर्षों पुराने इस जंगल के काटे जाने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचा है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button