ये वस्तुएं  न रखें अपने पास

Rajesh Pandey

हम अपने पास जेब में कई चीजें रखते हैं जो वास्तु शास्त्र के हिसाब से नुकसानदेह होती हैं। हमारी आर्थिक स्थिति पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कई वस्तुएं हैं जिन्हें हमें अपने पास नहीं रखना चाहिये।
वास्तु शास्त्र सकारात्मक एवं नकारात्मक ऊर्जा के बारे में बताता है। तो जाहिर है जेब में रखने वाली ये वस्तुएं भी इन्हीं दो सिद्धातों से जुड़ी हुई हैं। इसलिए हमें इस प्रकार की वस्तुएं अपने पास नहीं रखनी चाहिये।
पुराने बिल
किसी भी चीज का बिल फिर चाहे वो खाने-पीने पर खर्च किया हुआ हो या फिर आपके घर-ऑफिस के बिजली का बिल हो। इसे अपनी जेब में रखकर ना घूमें। ये बिल नकारात्मक उर्जा को न्यौता देता है और आपके आर्थिक जीवन के ऊपर संकट पैदा करता है।
गुस्से वाली तस्वीरें
ऐसी तस्वीरें जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना हो। इन्हें जेब में ना रखें। इन्हें घर के भीतर भी ना लाएं। ये हमारे आसपास बुरी ऊर्जा को विकसित करती हैं।
पर्स
आप अपनी जेब में पर्स तो जरूर रखें, लेकिन यह पर्स बिल्कुल सही होना चाहिए। पर्स कहीं से फटा हुआ या फिर खराब हालात में ना हो क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति पर खराब करता है।
नोट
जेब में यदि नोट रख रहे हैं, तो उसे सही तरीके से रखें। नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है।
खाने-पीने का सामान
हमारी जेब में अक्सर टॉफी या चिप्स के पैकेट होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खाने-पीने का सामान जेब में नहीं रखना चाहिए। यह बुरा प्रभाव डालता है।
दवाइयां
दवाओं से निकलने वाली ऊर्जा व्यक्ति के ऊपर निगेटिव प्रभाव करती है, इसलिए जेब में इन्हें रखने से बचें।
नुकीली वस्तुएं
पिन, चाकू, ऐसी कोई भी वस्तु जेब में ना रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीली वस्तुओं को घर में भी रखना अशुभ होता है। लेकिन रसोई में इन्हें रखने से बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि घर का वह कोना ‘अग्नि’ तत्व वाला होता है।
धार्मिक वस्तुएं
ऐसी चीजें जिनका धार्मिक महत्व हो, जैसे कि मौलि, कलावा, सिंदूर, इत्यादि को जेब में रखकर ना घूमें। यदि ये इस्तेमाल करने के लिए ना हों, तो इन्हें घर के मंदिर में या फिर किसी भी मंदिर में जाकर रख दें।

अब जानिए क्या रख सकते हैं…..
अब जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें जेब में रखना लाभदायक सिद्ध हो सकता है
लक्ष्मीजी की तस्वीर
मां लक्ष्मी की तस्वीर को पर्स में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन उनकी ऐसी तस्वीर जिसमें हाथी दिखाई दे रहे हों, इसे सबसे अधिक शुभ माना गया है। इसे आप जेब में रख सकते हैं।
तांबे-चांदी की चीजें
तांबे-चांदी से बने सिक्के या फिर देवी-देवता के प्रतीकात्मक स्वरूप को जेब में रखना शुभ माना गया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *