महाकुंभ 2021ः हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर शंखनाद

Rajesh Pandey
हरिद्वार। महाकुंभ के इतिहास में पहली बार हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर 151 आचार्यों ने शंखनाद किया। श्री गंगासभा ने महाकुंभ 2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर महापूजन किया।
ब्रह्मकुंड पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का ध्यान कर रहे थे।
मुख्यमंत्री रावत, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्रपूरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारी मंगलवार को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा के पूजन में शामिल हुए।
श्रीगंगा सभा के आचार्य अमित शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री रावत से मां गंगा की पूजा-अर्चना ओर आरती कराई।
मुख्यमंत्री रावत  ने कहा कि दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए सरकार संकल्पित है। हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने महापूजन के दौरान मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया।

 

Contents
हरिद्वार। महाकुंभ के इतिहास में पहली बार हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर 151 आचार्यों ने शंखनाद किया। श्री गंगासभा ने महाकुंभ 2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर महापूजन किया।ब्रह्मकुंड पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी अपने अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का ध्यान कर रहे थे।मुख्यमंत्री रावत, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्रपूरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली सहित अन्य अधिकारी मंगलवार को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा के पूजन में शामिल हुए।श्रीगंगा सभा के आचार्य अमित शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री रावत से मां गंगा की पूजा-अर्चना ओर आरती कराई।मुख्यमंत्री रावत  ने कहा कि दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए सरकार संकल्पित है। हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने महापूजन के दौरान मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया।

Keywords:- History of Mahakumbh, Mahakumbh 2021, Haridwar Mahakumbh 2021, Chief Minister Tirath Singh Rawat, Shri Ganga Sabha Haridwar, Harki Pairi, National President of Akhara Parishad, हरिद्वार में महाकुंभ, हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन कब-कब हुआ, हरिद्वार में संस्कृत महाविद्यालय, हरकी पैड़ी

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *