By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड शिकायत या सुझाव के लिए डायल कीजिए 1905
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड शिकायत या सुझाव के लिए डायल कीजिए 1905
FeaturedUttarakhand

उत्तराखंड शिकायत या सुझाव के लिए डायल कीजिए 1905

Rajesh Pandey
Last updated: September 6, 2017 10:03 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में समाधान पोर्टल के लिए स्मार्ट आईवीआर (इंटरेक्टिव वायस रेस्पान्स) सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक शिकायतों को मोबाइल/फोन  पर प्राप्त कर उनका निस्तारण करने की सेवा की शुरुआत की। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1905 पर फोन कर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकता है।

शिकायत या सुझाव देने वाले व्यक्ति को अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर एवं शिकायत का विवरण उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद शिकायत या सुझाव एनआईसी के पोर्टल पर दर्ज हो जाएंगे। उसके बाद शिकायत, सम्बन्धित विभाग के पास भेजी जाएगी। जिसका सम्बन्धित विभाग दस दिन के अन्दर फीडबैक देगा। आईवीआर सिस्टम के तहत एक साथ 15 लोग शिकायत और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इसमें  स्थानीय भाषा में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिसके लिए अनुवाद की व्यवस्था भी रहेगी, जो लोगों के लिए आसान व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि समाधान पोर्टल पर आईवीआर सिस्टम होने से जनसमस्याओं के निवारण में तेजी आएगी। समस्याओं के निवारण के लिए सम्बन्धित विभागों की जिम्मेदारी तय रहेगी। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं पहुंचेगी तथा सुझाव भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आईवीआर सिस्टम में स्थानीय बोलियों को भी सम्मिलित किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, सचिव राधिका झा, डी.सेन्थिल पांडियन, हरबंस सिंह चुघ, चन्द्रशेखर भट्ट, गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना डॉ. पंकज कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

यमकेश्वर के इस गांव में कुछ दिन रुके थे भगवान श्रीराम
डॉ.कलाम के प्रेरणास्पद कोट्स
यह हैं स्कूली छात्रों के लिए डब्ल्यूएचओ कला प्रतियोगिता के नियम
बेहतर स्वास्थ्य के लिए फैमिली डॉक्टर वाला कान्सेप्ट जरूरीः केंद्रीय राज्य मंत्री
Video: मां मनइच्छा के चरणों से निकलती है जलधारा
TAGGED:Chief Minister  Trivendra Singh RawatIVR systemRemote areasSamadhan portal Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article हिमालय दिवस मनेगा 400 से ज्यादा स्थानों पर
Next Article हर घंटे में 17 लोगों की जान ले रहे सड़क हादसे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?