By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: हर घंटे में 17 लोगों की जान ले रहे सड़क हादसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > हर घंटे में 17 लोगों की जान ले रहे सड़क हादसे
FeaturedNational

हर घंटे में 17 लोगों की जान ले रहे सड़क हादसे

Rajesh Pandey
Last updated: September 6, 2017 11:51 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली।  केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की बुधवार को पेश रिपोर्ट ने देश में सडक सुरक्षा की बदहाली की ओर इशारा किया। हालांकि 2015 की तुलना में 2016 में सड़क हादसों में करीब 4.1 प्रतिशत गिरावट बताई गई है, लेकिन इनमें मारे गए लोगों की संख्या 3.2 फीसदी बढ़ गई। इसके अनुसार देश में हर घंटे में 17 लोग मारे जा रहे हैं, जबकि रोजाना 413 लोगों की सड़कों पर मौत हो रही है। चेन्नई में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई। देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले 18 से 35 साल तक के युवाओं की संख्या 46.3 फीसदी है। 34.5 मौतें नेशनल हाईवे पर हुईं।सबसे ज्यादा 33.8 प्रतिशत दुपहिया वाहन सवार हादसों का शिकार हुए। यह आंकड़ा 2015 की तुलना में पांच फीसदी बढ़ा है।

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की 2016 के सड़क हादसों पर रिपोर्ट में बताया गया कि 13 राज्यों तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं देशभर में होने वाले कुल सड़क हादसों का 86 प्रतिशत है। इसी तरह 2016 में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले 84 प्रतिशत व्यक्ति उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और बिहार से हैं।

2016 में 4लाख 80 हजार 652 सड़क हादसे हुए औऱ इनमें एक लाख 50हजार 785 लोगों की मौत हुई। आकलन किया जाए तो देश में रोजाना लगभग 1317 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। हर घंटे में 55 सड़क हादसे हुए। लगभग हर मिनट में एक हादसा हुआ। 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाओं में 1 लाख 46 हजार 133 लोगों की मृत्यु हुई थी। 2016 में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय के वार्षिक प्रकाशन ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2016’ को जारी करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दुर्घटनाओं और उनमें मरने वालों की संख्या को देखते हुए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के मामले में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन ये आंकड़े उत्साहवर्धक हैं। यह प्रकाशन वर्ष 2016 के लिए सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के पुलिस विभाग से मिले दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों का संग्रह है।

गडकरी ने बताया कि 2017 की पहली छमाही के दुर्घटना संबंधी आंकड़ें  उत्साहवर्धक हैं, इसमें जनवरी से जुलाई, 2017 के बीच सड़क दुर्घटनाओं में ती प्रतिशत, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में 4.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। जनवरी से जुलाई, 2017 के बीच सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 2,36,458 पर आ गई जबकि 2016 में इसी अवधि के दौरान यह 2,43,870 थी।

इसी अवधि के दौरान दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 2016 में 79,354 थी जो घटकर 2017 में 75,583 पर आ गई। 2017 की पहली छमाही में 25 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में कमी आई। केवल असम, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में इस अवधि के दौरान 2-8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

प्रकाशन के अनुसार चेन्नई में सबसे अधिक (7,486) सड़क दुर्घटनाएं हुई। जबकि दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक व्यक्ति (1,591) मारे गए। 2016 में सड़क दुर्घटनाओं का शिकार 18-35 आयु वर्ग के युवाओं की संख्या 46.3 प्रतिशत (69,851 व्यक्ति) और 18-45 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 68.6 प्रतिशत (1,03,409 व्यक्ति) थी, जबकि 18-60 आयु वर्ग के लोगों की संख्या 83.3 प्रतिशत (1,25,583 व्यक्ति) थी।

वाहनों की श्रेणी में सबसे अधिक दुपहिया वाहन (33.8 प्रतिशत) सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए। इसके बाद कार, जीप और टैक्सियां (23.6 प्रतिशत), ट्रक, टैम्पों, ट्रैक्टर और अन्य वाहन (21.0 प्रतिशत), बस (7.8 प्रतिशत), ऑटो रिक्शा (6.5 प्रतिशत) तथा अन्य मोटर वाहन (2.8 प्रतिशत) सड़क दुर्घटनाओं की चपेट में आए। कुल सड़क दुर्घटनाओं की चपेट में आने  वाले दुपहिया वाहनों की संख्या 2015 में 28.8 प्रतिशत थी जो 2016 में बढ़कर 33.8 प्रतिशत हो गई।

गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय ने सड़कों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है। इसमें सुरक्षा बढ़ाने के लिए सड़क अभियांत्रिकी उपाय, बेहतर वाहन सुरक्षा मानक, चालकों और सामान्य जनता के लिए शिक्षा और जागरूकता, सड़क सुरक्षा कानून को लागू करना तथा दुर्घटना के बाद प्रतिक्रिया और ट्रॉमा केयर सुविधाओं को बढ़ाना शामिल हैं। मंत्रालय ने दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान की है और उनमें सुधार किया है।

गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में लोकसभा के स्थानीय सांसद की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति जिले की सड़क स्थितियों में सुधार के लिए स्थानीय पॉलटेक्निक छात्रों की मदद लेगी। गडकरी ने सड़क सुरक्षा पर वेबसाइट www.missionroadsafety.com  की शुरुआत की जिसे आईआईटी दिल्ली के छात्रों की मदद से तैयार किया गया है। यह वेबसाइट सड़क दुर्घटनाओं और उससे संबंधित जानकारियों के बारे में आंकड़ें देगी।

You Might Also Like

क्रिकेटर स्नेह राणा ने कहा, उत्तराखंड की खेल मंत्री से बेटियों के लिए बहुत उम्मीदें
हरिद्वार में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन, डीजी के सामने उठाईं पत्रकारों की मांगें
कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली, दुनिया की सबसे सस्ती घरेलू जीन थेरेपी सुविधा शुुरू
किमाड़ी गांव में लगाए पिंजरे में कैद किया गुलदार
Uttarakhand: आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन
TAGGED:Nitin GadkariRoad accident in India Report-2016Transport ministry of IndiaUttar Pradesh
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड शिकायत या सुझाव के लिए डायल कीजिए 1905
Next Article पीने के पानी में भी प्लास्टिक की घुसपैठ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?