लोकसभा चुनाव 2024ः उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक का मतदान 53.56 फीसदी, सबसे कम अल्मोड़ा में

Rajesh Pandey
उत्तराखंड के देहरादून जिला स्थित हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लच्छीवाला मतदान केंद्र पर मतदाता। फोटो साभार- सूचना विभाग

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में उत्तराखंड सहित 21 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और अरुणाचल और सिक्किम में राज्य विधानसभा के 92 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। इसमें सभी चरणों के मुकाबले संसदीय क्षेत्रों की संख्या सबसे अधिक है।

उत्तराखंड में पांच सीटों टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा के लिए मतदान हुआ।

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पंक्ति में खड़े साधु संत।

उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 37.33 फीसदी मतदान हो गया था। वहीं तीन बजे तक राज्य का औसत मतदान 45.62 हो गया था, जबकि 2019 में तीन बजे तक इससे अधिक मतदान का औसत 48.42 प्रतिशत था।

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक का कुल औसत मतदान 53.56 प्रतिशत रहा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नैनीताल में 59.36 फीसदी, हरिद्वार में 59.01 फीसदी, अल्मोड़ा में 44.43 फीसदी, टिहरी में 51.01 प्रतिशत तथा गढ़वाल में 48.79 प्रतिशत रहा। इस बार शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत, पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में कम है। 2019 में मतदान प्रतिशत का औसत 58.01 फीसदी था।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *