Dehradun Homeguards Recruitment 2026: देहरादून में होमगार्ड्स के 152 पदों पर भर्ती, 22 मई आवेदन की अंतिम तिथि

Rajesh Pandey

Dehradun Homeguards Recruitment 2026: देहरादून, 12 मई, 2026: देहरादून जिले में पुरुष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, देहरादून की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 152 पदों पर भर्ती की जाएगी इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं

आवेदन की प्रक्रिया:

Dehradun Homeguards Recruitment 2026: अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप नन्दा की चौकी, प्रेमनगर स्थित जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय के नोटिस बोर्ड या उनके आधिकारिक फेसबुक पेज (Dehradun Homeguards) से प्राप्त कर सकते हैं भरे हुए आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी होगी और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या दलालों से बचने की सलाह दी गई है किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 या 0135-2721371 पर संपर्क किया जा सकता है। धोखाधड़ी या दलालों से बचने के लिए इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं।  

TOLL FREE NUMBER(S):
1064 (Helpline No. For Anti Corruption)
0135-2725424
0135-272 1371 (For Complaints)
94565 92300 (For Whatsapp Support)
8826881525 (Distt Commandant Homeguards Dehradun.)

Dehradun Homeguards Recruitment 2026: अधिक जानकारी के लिए देखेंः जिला कमांडेंट होमगार्ड्स, देहरादून की ओर से जारी विस्तृत विज्ञप्ति

यह भी देखेंः UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से

यह भी देखेंः FRI Dehradun Recruitment 2026: समूह ग के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *