Special Intensive Revision Uttarakhand 2026: उत्तराखंड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

Rajesh Pandey

29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य होंगे सम्पादित

8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

Special Intensive Revision Uttarakhand 2026: देहरादून, 14 मई, 2026ः भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-Special Intensive Revision) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, उत्तराखंड में 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

Special Intensive Revision Uttarakhand 2026: 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन करेंगे।

उत्तराखंड में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा।

इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है।

इसी बीच 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Special Intensive Revision Uttarakhand 2026: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, वर्तमान में उत्तराखंड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों ने 21 हजार 808 बीएलए की तैनाती कर दी है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *