Uttarakhand Recruitment 2026: न्यायालयों में 398 पदों पर भर्तियां, 22 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Pandey

Uttarakhand Recruitment 2026: देहरादून,16  जून, 2026ः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के तहत कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालयों एवं कुटुम्ब न्यायालयों) के लिए की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Uttarakhand Recruitment 2026: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं:

## महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 15 जून, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 22 जून, 2026

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 जुलाई, 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन (Edit) की तिथि: 08 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक

  • लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनंतिम तिथि: 23 अगस्त, 2026

पदों का विवरण (Post Details & Pay Scale)

Uttarakhand Recruitment 2026: इस भर्ती के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के 259 पद और स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 139 पदों को मिलाकर कुल 398 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी

क्र.सं.पदनाम और विभागवेतनमान (Pay Scale)पदों की संख्या
1कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय)

₹ 21,700 – ₹ 69,100 (लेवल-03)

230

2कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय)

₹ 21,700 – ₹ 69,100 (लेवल-03)

29

3आशुलिपिक (Stenographer) ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय)

₹ 29,200 – ₹ 92,300 (लेवल-05)

128

4आशुलिपिक (Stenographer) ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय)

₹ 44,900 – ₹ 1,42,400 (लेवल-07)

11

कुल पद

398

अधिक जानकारी के लिए देखें- मा० उच्च न्यायालय नैनीताल,उत्तराखण्ड के अंतर्गत पदनाम-कनिष्ठ सहायक/आशुलिपिक ग्रेड-1(सिविल न्यायालय/कुटुंब न्यायालय) के पदों हेतु विज्ञापन

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *