By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: साइकिल की सवारी और किस्से जिंदगी के
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > साइकिल की सवारी और किस्से जिंदगी के
Blog LiveFeatured

साइकिल की सवारी और किस्से जिंदगी के

Rajesh Pandey
Last updated: February 21, 2022 2:06 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

मुझे याद है, जब मेरे पापा ने साइकिल खरीदी थी। घर पहुंची साइकिल को देखकर सभी बहुत खुश थे। पर, इस बड़ी और मजबूत साइकिल को देखकर ही मैंने अंदाजा लगा लिया था कि इसको चलाना मेरे बस की बात नहीं। मैं तो स्टैंड पर खड़ी साइकिल के पैडल चला सकता था, वो भी हाथ से। ऐसा मैंने कई बार किया और मेरे लिए पिछले पहिये को घूमते देखने का आनंद ही कुछ और था। यह ठीक किसी मेले में लगे बड़े से गोलाकार झूले जैसा इमेजन होता था।

साइकिल की सवारी तो मैंने करनी थी, कैरियर पर बैठ गद्दी को कसकर पकड़कर बैठना, ठीक उस तरह था, जैसे कोई झूला झूल रहा है। पापा ने महसूस किया कि यह कहीं गिर न जाए। वहीं मेरे पैर पिछले पहिये में फंसने का डर हमेशा बना रहता। इसलिए उन्होंने मेरे लिए साइकिल के डंडे पर छोटी सी गद्दी लगवा दी। अब मैं साइकिल के हैंडिल को कसकर पकड़ गद्दी पर बैठकर सवारी करता। यहां कोई जोखिम नहीं था।

मैं यही कोई चार या पांच साल का होगा और उस समय हम बच्चों के लिए छोटी साइकिलें कम लोग ही खरीदते होंगे। परिवहन के प्रमुख निजी साधनों में साइकिल भी शामिल थी। सार्वजनिक परिवहन में लोकल से लेकर दूर तक की यात्रा के लिए रोडवेज की बस, भाप से चलने वालीं छुक छुक रेलगाड़ियां ही होती थीं। हवाई जहाज की तो हम निम्न मध्यम वर्गीय परिवार सोच भी नहीं सकते थे, अगर दिख जाए तो बहुत अच्छा लगता था।

जहां इन दिनों देहरादून एयरपोर्ट है, वहीं थोड़ा दूर या पास, एक हवाई पट्टी होती थी, जिस पर दिल्ली से हवाई जहाज आता था। यह हवाई पट्टी ठीक ऋषिकेश रोड के समानांतर थी। टाइमिंग सही हो तो ऋषिकेश जाते समय यहां खड़ा हवाई जहाज देखा जा सकता था।

मुझे याद है कि हवाई जहाज आने से करीब आधा घंटा पहले एक अग्निशमन वाहन डोईवाला थाने से हवाई पट्टी पर पहुंच जाता था। जहाज जाने के बाद यह वाहन फिर थाने पर आकर खड़ा हो जाता था। अग्निशमन दल थाने पर ही तैनात रहता था।

आपको याद होगा, डोईवाला थाना पहले प्रेमनगर बाजार की एक बड़ी बिल्डिंग में था। इस बिल्डिंग के सामने शिवजी का मंदिर है, जहां एक पुराना कुआं और पिलखन का विशाल पेड़ है। हम बच्चे यहीं खेलते रहते थे। हमारी पूरी दोपहर यहीं गुजरती थी।

अग्निशमन दल के दारोगा जी, हम बच्चों को बड़ा स्नेह करते थे। उन्होंने हमसे पूछा क्या तुमने हवाई जहाज देखना है। हमने तुरन्त हां कर दी। क्योंकि हमने हवाई जहाज को कभी पास से नहीं देखा था, उसे तो हमेशा आसमां पर ही देखते थे।

दूसरे दिन, उन्होंने हमें फायर ब्रिगेड वाली गाड़ी में बैठाया और चल दिए हवाई पट्टी की ओर। डोईवाला बाजार में टन-टन-टन… की आवाज करती फायर ब्रिगेड की सवारी किस को नहीं लुभाएगी, हमें बहुत आनंद आया।

लगता है, उस दिन हम वीआईपी हो गए थे। उन्होंने हमें हवाई पट्टी से थोड़ा दूरी पर खड़ा किया और हिदायत दी कि यहां से कहीं मत जाना। सच मानो, उस दिन मैंने पहली वार हवाई जहाज को इतना नजदीक से देखा था।

आप भी कहोगे, फिर भटक गए, साइकिल से हवाई जहाज के सफर पर पहुंच गए। तो भैया, दुनिया भी ऐसा ही कर रही है, मैं कोई दुनिया से अलग हूं।

हम सभी को साइकिल आज भी पसंद है, पर क्या करें वक्त साइकिल की रफ्तार को पीछे छोड़ रहा है। आप पूछोगे कि वक्त तो आज भी उसी गति पर है, जैसे सैकड़ों साल पहले था।

आज भी वैसे ही चलता है यानी एक मिनट में 60 सेकेंड। सेकेंड भी वहीं हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पहले हमारी जरूरतें उतनी नहीं थी, जितनी आज हैं। जरूरतें कभी पूरी नहीं होतीं, यह तो अंतहीन हैं। हम इनके पीछे दौड़ रहे हैं, दौ़ड़ते रहेंगे, दौड़ते रहेंगे, तब तक दौड़ेंगे, जब तक कि इनको हासिल न कर लें। एक जरूरत पर विजय पाएंगे, तो दूसरी रिझाएगी, दूसरी को पा लेेंगे तो तीसरी रिझाएगी…दौड़ने का सिलसिला चौथी, पांचवीं. छठीं, सातवीं… अनंत की ओर तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हम दौड़ना बंद न कर दें। जीवित रहते हुए तोयह दौड़ कभी खत्म नहीं होेने वाली, यहां साइकिल से नहीं बल्कि जेट वाली स्पीड से भी काम नहीं चलेगा।

आज साइकिल की जरूरत तो बच्चों और कुछ लोगों को ही है, जिनका काम केवल पढ़ना है या फिर खेल कूदना या फिर बेफिक्र होकर घूमना। साइकिल पर चलना मतलब किसी काम की कोई जल्दी नहीं है या फिर समय से पहले घर से चलो और समय पर अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचो।

घऱ से थोड़ा दूर बाजार के काम निपटाओ, दोस्तों से मिलने जाओ, सुबह-शाम वॉक करके सेहत अच्छी करो, साइकिलें लेकर दोस्तों के साथ निकल पड़ो प्रकृति के सौंदर्य को देखने के लिए, दफ्तर घर से थोड़ा दूर है तो साइकिल से जाओ…।

आपके आसपास क्या हो रहा है, आप जिस रास्ते से होकर कहीं आते- जाते हो, वहां देखो क्या कुछ नया हुआ है, पहले स्पीड वाली कार और बाइक से आते-जाते, जो कुछ नया नहीं देखा, उसको पैडल चलाते हुए धीमी गति वाली साइकिल से देखो।

स्पीड के जमाने में स्लो मोशन, आपको अटपटा लगेगा, पर जब भी समय हो या समय निकालकर स्लो हो जाओ। बदलती दुनिया का दीदार करो। सच मानिए, स्लो मोशन आपके अपने आसपास की आर्थिक गतिविधियां दिखाएगा, सामाजिक परिवर्तन को बताएगा, बदलते ट्रेंड के दर्शन कराएगा, कहीं खुशी तो कहीं गम से मिलाएगा, यहां कहीं चमक दिखेगी तो कहीं फीकापन तो कहीं आप देखोगे कि वर्षों बाद भी कुछ नहीं बदला, पर कहीं आप कहोगे, यहां तो सबकुछ बदल गया।

मुझे याद है, मेरे बड़े भाई ने स्कूल के पास की एक दुकान से 50 पैसे प्रति घंटा किराये पर साइकिल लेकर चलाई। पहले साइकिलें किराये पर मिलती थीं। एक घंटा मतलब समझ गए न, क्लास से बंक करके। ये 50 पैसे भी चीज खाने के लिए मिलते थे कभी कभार। भाई को बाजार से चीज खाने का शौक नहीं था, इसलिए उस पैसे को साइकिल की सवारी में इन्वेस्ट किया।

मैं तो साइकिल चला नहीं पाता था, इसलिए घर पर भाई की शिकायत कर दी। फिर क्या साइकिल की सवारी में इन्वेस्टमेंट पर रोक लग गई। हमारे घर पर कोई साइकिल से आता तो भाई की खुशी चेहरे पर दिखती। चुपके से उनकी साइकिल पर गली का एक चक्कर लगाना तो बनता था।

मैंने भी साइकिल चलाने की शुरुआत कैंची से की। कैंची यानी एक हाथ से साइकिल का डंडा पकड़ना और दूसरे से हैंडिल को। कैंची में सड़क पर पूरा ध्यान रखना होता है और पैडल को कभी क्लॉक वाइज और कभी एंटी क्लॉक घुमाना होता है। यह प्रयोग केवल मोहल्ले की गली में हो सकता था या फिर खाली मैदान में।

कई बार सड़क पर गिरा, घुटने छिल गए। पर हम हिम्मत नहीं हारने वाले थे, हम सीखकर ही दम लेंगे, ऐसा हमने तय कर लिया था। हाथ पैर छिल जाएं, पर साइकिल को नुकसान नहीं होना चाहिए, इस बात का पूरा ध्यान था, क्योंकि साइकिलें या तो टपाई हुई होती थीं या फिर उधार की।

एक बात और, मोहल्ले में हमारी उम्र के ही कुछ बच्चे, साइकिल चलाने में एक्सपर्ट माने जाते थे, वो हमें कैंची से लेकर गद्दी पर बैठकर साइकिल सिखाने तक का दम भरते थे। हमारी साइकिल सीखने की ट्रेनिंग के दौरान वो पीछे पीछे दौड़ते हुए सीधे चलाओ, पैडल घुमाओ, हैंडल ढंग से पकड़ो, इधर-उधर मत देखो, सामने गड्ढा है देखकर चलो… जैसे इंस्ट्रक्शन देते थे।

मैंने डिग्री कालेज की पढ़ाई तक साइकिल खूब चलाई। ट्यूशन पढ़ने और पढ़ाने के लिए साइकिल से जाता था। मैंने अपनी साइकिल से कस्बे की सभी गलियों को नापा है। अपने आसपास के गांवों को घूमा है। बचपन से युवावस्था तक साइकिल चलाने में कभी थकान महसूस नहीं की। साइकिल मुझे बहुत प्यारी थी। नौकरी के सिलसिले में जब घर से दूर जाना पड़ा तो साइकिल की जरूरत कम ही महसूस करता।

जीवन को आगे बढ़ाने के लिए मैं जिस स्पीड को जरूरी समझ रहा था, उसमें मेरी साइकिल फिट नहीं हो पा रही थी, ऐसा मेरा मानना था। इस स्पीड में अपने आसपास होते बदलाव को नहीं देख पाया। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि मैं स्वयं को भी नहीं समझ पाया। मैंने स्पीड बढ़ाकर सबकुछ पाने के चक्कर में वो सबकुछ या इनमें से कुछ को खो दिया, जिनकी अपने अस्तित्व के लिए मुझे बहुत जरूरत थी- वो है सेहत, सुकून, शांति, संयम, समझ, संवेदना, सहयोग, सहजता, संस्कार, सहृदयता, शक्ति चाहे मन की या तन की या और भी बहुत कुछ, जो भी आपकी समझ में आए।

आज वर्षों बाद फिर से उस साइकिल को याद कर रहा हूं, जो मुझे ये सबकुछ सीखा सकती थी, वो भी बिना की हड़बड़ी और बेसब्री के।

Keywords:- Best Bicycle, Cycle shops in Uttarakhand, Best Cycle Brands, Gear system in Cycle, Specification of Best cycle, How to purchase best cycle, Top 10 cycle brands, cycle for kids, Kids shops, History of Cycle, Origin of cycle, भारत में साइकिल का इतिहास, दुनिया के दस प्रमुख साइकिल ब्रांड, साइकिल की खरीदारी के समय किन बातों का ध्यान रखें, साइकिल स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी, साइकिल चलाने के फायदे, साइकिल चलाने के नियम, साइकिल की सवारी, साइकिल की कहानी, बच्चों की साइकिल, साइकिलों की कीमत, सबसे महंगी साइकिल,The most expensive bicycle 

You Might Also Like

हरीश रावत और हरक सिंह की दबाव की राजनीति को जनता ने पसंद नहीं किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स पहल को दूसरा स्थान
उत्तराखंड के पते पर नहीं मिला हेरोइन मंगाने वाला, पंजाब के एक गांव में दबोचा गया
जर्नलिज्म का रियल टाइम-2
डीएम और अफसरों ने जांच की तो पता चला ग्राहकों से बदतमीजी करते हैं दारू बेचने वाले
TAGGED:Best BicycleBest Cycle Brandscycle for kidsCycle shops in UttarakhandGear system in CycleHistory of CycleHow to purchase best cycleKids shopsOrigin of cycleSpecification of Best cycleThe most expensive bicycleTop 10 cycle brandsदुनिया के दस प्रमुख साइकिल ब्रांडबच्चों की साइकिलभारत में साइकिल का इतिहाससबसे महंगी साइकिलसाइकिल की कहानीसाइकिल की खरीदारी के समय किन बातों का ध्यान रखेंसाइकिल की सवारीसाइकिल चलाने के नियमसाइकिल चलाने के फायदेसाइकिल स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरीसाइकिलों की कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 2021 पर प्रधानमंत्री का योग पुरस्‍कार, आवेदन शुरू
Next Article रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से सुनी जनता की समस्याएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?