अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 2021 पर प्रधानमंत्री का योग पुरस्‍कार, आवेदन शुरू

Rajesh Pandey
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 2016 पर योग पुरस्‍कार की दो श्रेणियों-राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय की घोषणा की थी। यह घोषणा अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों का उद्देश्‍य योग प्रोत्‍साहन और विकास से सतत रूप में समाज पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव छोड़ने वाले व्‍यक्तियों/संगठनों को मान्‍यता देना है।
कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में पुरस्‍कार के लिए आवेदन आमंत्रित नहीं किए गए थे, लेकिन आयुष मंत्रालय पिछले वर्ष की तरह ही देश के विभिन्‍न भागों के सफल व्‍यक्तियों तथा अप्रशंसित नायकों (unsung heroes)और योग क्षेत्र के संस्‍थानों को प्रधानमंत्री के योग पुरस्‍कार (पीएमवाईए) से सम्‍मानित करेगा।
पुरस्‍कार My Gov प्‍लेटफॉर्म पर होस्‍ट किया जाएगा। भारतीय मूल के व्‍यक्ति/संस्‍था के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार में दो श्रेणियां होंगी और भारतीय तथा विदेशी मूल के लिए दो अंतर्राष्‍ट्रीय श्रेणियां होंगी।

तक धिनाधिनः मैं कभी बूढ़ा नहीं होऊंगा

Contents
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस 2016 पर योग पुरस्‍कार की दो श्रेणियों-राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय की घोषणा की थी। यह घोषणा अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों का उद्देश्‍य योग प्रोत्‍साहन और विकास से सतत रूप में समाज पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव छोड़ने वाले व्‍यक्तियों/संगठनों को मान्‍यता देना है।कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में पुरस्‍कार के लिए आवेदन आमंत्रित नहीं किए गए थे, लेकिन आयुष मंत्रालय पिछले वर्ष की तरह ही देश के विभिन्‍न भागों के सफल व्‍यक्तियों तथा अप्रशंसित नायकों (unsung heroes)और योग क्षेत्र के संस्‍थानों को प्रधानमंत्री के योग पुरस्‍कार (पीएमवाईए) से सम्‍मानित करेगा।पुरस्‍कार My Gov प्‍लेटफॉर्म पर होस्‍ट किया जाएगा। भारतीय मूल के व्‍यक्ति/संस्‍था के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार में दो श्रेणियां होंगी और भारतीय तथा विदेशी मूल के लिए दो अंतर्राष्‍ट्रीय श्रेणियां होंगी।इन पुरस्‍कारों के लिए आवेदकों/नामितों के पास योग क्षेत्र में समृद्ध अनुभव होना चाहिए और योग की गहरी समझ होनी चाहिए। इस पुरस्‍कार प्रक्रिया के अंतर्गत विचार के लिए सभी दृष्टि से पूर्ण आवेदन सीधे तौर पर आवेदनकर्ता कर सकते हैं या योग के क्षेत्र में काम करने वाले जाने-माने व्‍यक्ति या संगठन द्वारा नामित किए जा सकते हैं।एक आवेदनकर्ता केवल एक श्रेणी के लिए ही नामित किया जा सकता है यानी वर्ष विशेष में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार या अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार में से किसी एक पुरस्‍कार के लिए।इस वर्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 30.03.2021 से शुरू होगी और प्रविष्टियां प्रस्‍तुत करने की अंतिम तिथि 30.04.2021 है।चयन प्रक्रिया एक सुपरिभाषित प्रक्रिया है जिसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियां बनाई जाती हैं। ये समितियां हैं – जांच समिति तथा मूल्‍यांकन समिति (निर्याणक मंडल)।ये समितियां ही पुरस्‍कार पाने वालों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए चयन और मूल्‍यांकन कसौटी तय करेंगी। अभिरूचि रखने वाले आवेदक नामांकन प्रक्रिया की समझ और भागीदारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards/ पर पीएमवाईए पेज को एक्‍सेस कर सकते हैं।पुरस्‍कार पाने वालों को एक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार दिया जाएगा। इस पुरस्‍कार की घोषणा 21 जून, 2021 को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर की जाएगी। संयुक्‍त विजेता होने की स्थिति में पुरस्‍कार विजेताओं में विभाजित होगा।
इन पुरस्‍कारों के लिए आवेदकों/नामितों के पास योग क्षेत्र में समृद्ध अनुभव होना चाहिए और योग की गहरी समझ होनी चाहिए। इस पुरस्‍कार प्रक्रिया के अंतर्गत विचार के लिए सभी दृष्टि से पूर्ण आवेदन सीधे तौर पर आवेदनकर्ता कर सकते हैं या योग के क्षेत्र में काम करने वाले जाने-माने व्‍यक्ति या संगठन द्वारा नामित किए जा सकते हैं।
एक आवेदनकर्ता केवल एक श्रेणी के लिए ही नामित किया जा सकता है यानी वर्ष विशेष में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार या अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार में से किसी एक पुरस्‍कार के लिए।
इस वर्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 30.03.2021 से शुरू होगी और प्रविष्टियां प्रस्‍तुत करने की अंतिम तिथि 30.04.2021 है।
चयन प्रक्रिया एक सुपरिभाषित प्रक्रिया है जिसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियां बनाई जाती हैं। ये समितियां हैं – जांच समिति तथा मूल्‍यांकन समिति (निर्याणक मंडल)।
ये समितियां ही पुरस्‍कार पाने वालों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए चयन और मूल्‍यांकन कसौटी तय करेंगी। अभिरूचि रखने वाले आवेदक नामांकन प्रक्रिया की समझ और भागीदारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards/ पर पीएमवाईए पेज को एक्‍सेस कर सकते हैं।
पुरस्‍कार पाने वालों को एक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्‍कार दिया जाएगा। इस पुरस्‍कार की घोषणा 21 जून, 2021 को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर की जाएगी। संयुक्‍त विजेता होने की स्थिति में पुरस्‍कार विजेताओं में विभाजित होगा।

Key Words:- Ministry of AYUSH (MoA), Government of India (GoI), International Day of Yoga (IDY), innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards/,International Day of Yoga on 21st June 2021, योग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन, योग दिवस कब मनाया जाता है, योग दिवस की शुरुआत कब हुई, योग दिवस पुरस्कार, योग दिवस पर पुरस्कार के लिए कहां आवेदन करें

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *