FeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंडः कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस(The Institute of Banking Personnel Selection) के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद, हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, कोटद्वार और चमोली में ज्वाइन करेंगे।

आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग तीन लिपिक वर्ग, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बैंकिंग कार्य सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है।

सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी एवं जिला सहकारी बैंकों में प्रयास है कि शत प्रतिशत नियुक्ति कर ली जाए।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button